वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रह गया अनसोल्ड, लेकिन मार्करम पर फ्रेंचाइजियों ने लुटा दिए करोड़ों! जानें ऑक्शन का पूरा हाल।
SA20 Auction for Aiden Markram: साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के अगले सीजन के लिए हुए ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। हालांकि सबसे महंगे खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस रहे, लेकिन असली रोमांच और गलाकाट लड़ाई ऑलराउंडर एडेन मार्करम (Aiden Markram) को लेकर देखने को मिली।
मार्करम के लिए गांगुली, काव्या और गोयनका में जंग
एडेन मार्करम, जो शुरुआती तीन सीजन तक काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप का हिस्सा थे और टीम को दो बार चैंपियन भी बनाया, उन्हें इस बार फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था। जैसे ही नीलामी में उनका नाम आया, तीन बड़ी टीमों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई: सौरव गांगुली की प्रिटोरिया कैपिटल्स, काव्या मारन की सनराइजर्स ईस्टर्न केप और संजीव गोयनका की डरबन सुपर जाएंट्स।
मुकाबला मुख्य रूप से डरबन सुपर जाएंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच था। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) कैपिटल्स के लिए लगातार बोली बढ़ा रहे थे, लेकिन डरबन ने एक बार पैडल उठाया तो उसे नीचे रखने का नाम ही नहीं लिया।
सनराइजर्स ने चला RTM कार्ड का दांव
जब बोली 12.40 मिलियन रैंड तक पहुंच गई, तो प्रिटोरिया कैपिटल्स पीछे हट गई। ऐसा लगा कि डरबन ने बाजी मार ली है, लेकिन तभी काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम सनराइजर्स ने ‘राइट टू मैच’ (RTM) कार्ड का इस्तेमाल कर लिया।
सनराइजर्स ने अपने पुराने कप्तान को वापस पाने के लिए RTM का इस्तेमाल किया, लेकिन नियम के अनुसार, डरबन सुपर जाएंट्स को एक आखिरी बोली लगाने का मौका मिला। उन्होंने बिना देर किए बोली को बढ़ाकर 14 मिलियन रैंड (लगभग 7.05 करोड़ रुपये) कर दिया, जिसे सनराइजर्स मैच नहीं कर सकी और मार्करम डरबन के हो गए।
A RECORD 14 MILLION rands! 💰🤑
Aiden Markram sets the charts on fire as Durban Super Giants secure his services after an intense bidding war at the #SA20Auction! 🔥
IPL से 7 गुना ज्यादा कीमत
दिलचस्प बात यह है कि मार्करम को यह रकम उनकी IPL सैलरी से लगभग 7 गुना ज्यादा है। IPL में वह लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) का हिस्सा हैं, जिन्होंने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। LSG और डरबन सुपर जाएंट्स, दोनों का मालिकाना हक संजीव गोयनका के पास ही है।
कई बड़े नाम रहे अनसोल्ड
जहां एक तरफ मार्करम और ब्रेविस जैसे खिलाड़ियों पर करोड़ों की बरसात हुई, वहीं कई बड़े नाम अनसोल्ड रह गए। इनमें दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान टेंबा बावुमा और इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन और मोईन अली भी शामिल हैं, जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
- Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: 5वें दिन ₹200 Cr क्लब में एंट्री, जानिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन!
- Doraemon Castle Of The Undersea Devil Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में चला जादू, बनी 4th Highest-Grossing Anime Film!
- The Paradise Box Office Collection Day 12: 12वें दिन सुस्त पड़ी रफ्तार, जानिए हिट या फ्लॉप रिपोर्ट!
- Avengers: Endgame ने Avatar को फिर पछाड़ा: बनी ऑल-टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जानिए कलेक्शन!
- Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: संडे को आया तूफ़ान, 3 दिनों में ₹272 Cr पार!




