SA20 Auction में पैसों की सुनामी, 65 करोड़ हुए खर्च, ‘बेबी AB’ ने रचा इतिहास!
SA20 Auction Dewald Brevis: साउथ अफ्रीका की टी20 लीग (SA20) के चौथे सीजन की नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने तिजोरियां खोल दीं। कुल 84 खिलाड़ियों पर लगभग 65 करोड़ रुपये (129.3 मिलियन रैंड) की रिकॉर्डतोड़ बोली लगी। लेकिन इस नीलामी का सबसे बड़ा चेहरा बने ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis), जिन्होंने इतिहास रचते हुए लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का ताज अपने नाम किया।
गांगुली की टीम ने ब्रेविस पर खेला सबसे बड़ा दांव
प्रिटोरिया कैपिटल्स, जिसके हेड कोच अब ‘दादा’ यानी सौरव गांगुली हैं, ने डेवाल्ड ब्रेविस को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। एक लंबी और रोमांचक बोली के बाद, कैपिटल्स ने ब्रेविस को 16.5 मिलियन रैंड (लगभग 8.31 करोड़ रुपये) की ऐतिहासिक कीमत पर खरीदा। यह SA20 के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के लिए दी गई सबसे बड़ी रकम है।
प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड कोच सौरव गांगुली ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वह एक जबरदस्त प्लेयर हैं और पिछले डेढ़ साल में उनके खेल में बहुत सुधार हुआ है। वह एक गेम-चेंजर खिलाड़ी हैं और T20 क्रिकेट में आपको ऐसे ही प्लेयर चाहिए।”
युवा खिलाड़ियों पर भरोसा, 11 करोड़ से ज्यादा का निवेश
इस ऑक्शन की सबसे खास बात यह रही कि फ्रेंचाइजियों ने युवा खिलाड़ियों पर जमकर भरोसा दिखाया। 12 अंडर-23 क्रिकेटरों पर 22.8 मिलियन रैंड (लगभग 11.4 करोड़ रुपये) खर्च किए गए। युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को डरबन सुपर जायंट्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा।
SA20 लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने इस निवेश पर खुशी जताते हुए कहा, “दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में फिर से निवेश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक ऐसा निवेश है जो पहले कभी नहीं हुआ था। फ्रेंचाइजियां युवा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का समर्थन कर रही हैं।”
पिछली नीलामी का रिकॉर्ड टूटा
डेवाल्ड ब्रेविस ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के ट्रिस्टन स्टब्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2022 में पहली नीलामी में 9.2 मिलियन रैंड (लगभग 4.6 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था। इस बार जोबर्ग सुपर किंग्स ने भी ऑलराउंडर वियान मुल्डर को 9 मिलियन रैंड (लगभग 4.5 करोड़ रुपये) में खरीदकर इस रिकॉर्ड के करीब पहुंची थी, लेकिन ब्रेविस ने सबको पीछे छोड़ दिया।
- WrestleMania 42 Night 1: रैंडी ऑर्टन का खौफनाक रूप, कोडी रोड्स ने बचाई चैंपियनशिप; ब्रॉन ब्रेकर की वापसी!
- Dhurandhar 2 Box Office: पहले ही दिन रणवीर सिंह का धमाका, बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड; जानें बजट और हिट-फ्लॉप का गणित!
- Dhurandhar 2 Review: 4 घंटे का वो बवाल जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, रणवीर सिंह ने रचा इतिहास!
- Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, 200 करोड़ की प्री-सेल्स वाली पहली बॉलीवुड फिल्म!
- ICC Team of the Tournament: टी20 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का एलान, 4 भारतीयों के साथ देखें पूरी 12 सदस्यीय लिस्ट!




