The Conjuring: Last Rites Box Office: पहले हफ्ते में 67 करोड़ पार, दुनिया भर में 2250 करोड़ की सुनामी!
हॉरर फिल्मों की सबसे सफल फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म ‘The Conjuring: Last Rites’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक ही तहलका मचा रही है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
पहले हफ्ते का कलेक्शन
फिल्म ने अपने सातवें दिन, यानी पहले गुरुवार को सभी भाषाओं में लगभग 2.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वीकडेज में गिरावट के बावजूद, फिल्म ने पहले हफ्ते में एक मजबूत टोटल हासिल किया है।
| दिन | इंडिया नेट कलेक्शन |
|---|---|
| Day 1 (शुक्रवार) | ₹ 17.5 करोड़ |
| Day 2 (शनिवार) | ₹ 17.5 करोड़ |
| Day 3 (रविवार) | ₹ 15.5 करोड़ |
| Day 4 (सोमवार) | ₹ 5.0 करोड़ |
| Day 5 (मंगलवार) | ₹ 5.5 करोड़ |
| Day 6 (बुधवार) | ₹ 3.25 करोड़ |
| Day 7 (गुरुवार) | ₹ 2.75 करोड़ |
| Week 1 कुल | ₹ 67.00 करोड़ |
7 दिन का इंडिया नेट कलेक्शन: ₹ 67 करोड़
7 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹ 2250 करोड़
भाषाओं के अनुसार कमाई
फिल्म का प्रदर्शन सभी भाषाओं में बेहतरीन रहा है। पहले हफ्ते में अंग्रेजी संस्करण ने लगभग 35.9 करोड़, हिंदी ने 27.2 करोड़, तमिल ने 2.74 करोड़ और तेलुगु ने 1.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म के बारे में
यह फिल्म माइकल चाव्स (Michael Chaves) द्वारा निर्देशित है। इसमें paranomal investigators एड और लोरेन वॉरेन के रूप में पैट्रिक विल्सन (Patrick Wilson) और वेरा फार्मिगा (Vera Farmiga) एक बार फिर अपनी भूमिकाओं में हैं। यह कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की नौवीं और आखिरी फिल्म बताई जा रही है।
- Toxic Box Office Advance Booking: रिलीज से 3 दिन पहले यश का कोहराम, 4.75 लाख टिकट बिके!
- Batwara 1947 Box Office Collection Day 10: 10 दिनों की कमाई और बजट।
- Khalifa-The Ruler Box Office Day 3: पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म का केरला में धमाका, जानिए 3 दिनों की कुल कमाई!
- Insidious Out Of The Further Box Office Day 3: भारत में ठंडी शुरुआत, जानिए 3 दिनों में कितनी हुई कुल कमाई!
- Irumudi Box Office Collection: 3 दिन में 76 करोड़ पार, बनी 2026 की टॉप-5 तेलुगु ओपनिंग!
