वीर महान को WWE ने किया रिलीज: आखिर हुआ क्या?

ये खबर भारतीय रेसलिंग प्रशंसकों के लिए निराशाजनक है। हाल ही में WWE ने बजट में कटौती के चलते कई रेसलर्स को रिलीज़ किया है, जिनमें वीर महान (Rinku singh) भी शामिल हैं। ज़्योन क्विन , जिंदर महल और यहां तक कि ज़िया ली जैसे सभी लोगों ने कंपनी से नाता तोड़ लिया है।

बजट में कटौती मानी जा रही है रिहाई की वजह

अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, WWE ने बजट में कटौती का हवाला देते हुए कई रेसलर्स को रिहा कर दिया है। हालांकि, रिहाई के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

वीर महान का WWE करियर

वीर महान ने 2022 में WWE Raw में डेब्यू किया था और उस दौरान उन्होंने रे मिस्टीरियो और उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो को बुरी तरह हराया था।

ट्रिपल एच के WWE का कार्यभार संभालने के बाद वीर महान को कुछ समय के लिए टीवी से हटा दिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें NXT में वापसी कराई गई, लेकिन वहां भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।

रिलीज के बाद वीर महान के भावुक संदेश

वीर महान ने ट्विटर पर अपनी रिहाई की पुष्टि करते हुए एक भावुक संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,

"जब बात हम भारतीयों के सम्मान और इज्जत की आती है तो त्याग सबसे पहले आता है। अलविदा WWE। जय श्री राम।" 

उनके इस संदेश से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह WWE से खुश नहीं चल रहे थे।

अब वीर महान के सामने कई रास्ते हैं। वह किसी दूसरी प्रो रेसलिंग कंपनी जैसे कि AEW या NJPW का रुख कर सकते हैं। यह भी संभावना है कि वह वापसी के लिए WWE के दरवाजे खटखटाएं। फिलहाल, वीर महान के अगले कदम का सभी को इंतजार है।

1 thought on “वीर महान को WWE ने किया रिलीज: आखिर हुआ क्या?”

  1. Pingback: Jinder Mahal ने WWE छोड़ा नहीं बल्कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है। - WrestleKeeda

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *