रिकिशी का बड़ा आरोप,क्या WWE बर्बाद कर रहा है Jey Uso को?

Jey Uso का मौजूदा किरदार WWE में फ्लॉप!

Jey Uso को भले ही “मेन इवेंट उसो” कहा जाता हो, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता! ये बात उनके पिता रिकीशी को भी परेशान कर रही है।

कुछ समय पहले तक Jey Uso को WWE का बड़ा सुपरस्टार बनाया जा रहा था, मगर अब वो मिडकार्ड कार्ड में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। उनकी अपार लोकप्रियता और “Yeet” जैसे कैचफ्रेज के बावजूद, Jey Uso की प्रतिभा को भुनाने में WWE असमंजस में लगता है।

2010 से Jey Uso WWE के साथ हैं, लेकिन पिछले साल तक वो अपने भाई जिमी के साथ टैग टीम में ही नजर आते थे। उसो ब्रदर्स को अब तक के बेस्ट टैग टीम में से एक माना जाता है। भले ही वे बतौर फेस (हीरो) अच्छे रहे, लेकिन The Bloodline के साथ हील (विलेन) के रूप में उनकी असली प्रतिभा सामने आई।

Jey Uso में WWE को एक बड़े स्टार की क्षमता दिखी, इसलिए उन्होंने उसो ब्रदर्स को अलग कर Jey Uso को सिंगल्स रन दिया।

कुछ समय के लिए Jey Uso, कोडी रोड्स के साथ टैग टीम चैंपियन भी बने। ब्लडलाइन का हिस्सा रहते हुए Jey Uso शानदार थे। उनके और Sami Zayn के बीच का तनाव स्मैकडाउन में काफी रोमांच पैदा करता था।

जब Jey Uso ने आखिरकार Roman Reigns को धोखा दिया, तो वहां ऐसा जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला जिसे शायद ही भुलाया जा सके। इसके बाद तो Jey Uso को WWE ने चांद पर पहुंचा दिया। मनी इन द बैंक में उसो ब्रदर्स ने सोलो सिकोआ और रोमन रेंस को हराकर सभी को चौंका दिया।

इसके बाद Jey Uso को समरस्लैम में Roman Reigns के खिलाफ मेन इवेंट मैच मिला। भले ही किसी को उनकी जीत की उम्मीद नहीं थी, लेकिन ये इस बात का सबूत था कि वो एक बड़े स्टार बनने की राह पर हैं।

लेकिन, इसके बाद से सब कुछ उल्टा हो गया।
जैसा कि उम्मीद थी, जे रोमन से हार गए, लेकिन अजीबोगरीब तरीके से। जिमी उसो फिर से हील बन गए और उन्होंने अपने भाई पर हमला कर उन्हें मैच हारने पर मजबूर कर दिया। अपने परिवार से तंग आकर Jey Uso स्मैकडाउन छोड़कर रॉ में चले गए, लेकिन वहां भी उन्हें वापस कोडी रोड्स के साथ टैग टीम बनानी पड़ी। जे और कोडी चैंपियन भी बने, लेकिन जल्द ही ये खिताब भी गंवा बैठे।

हालांकि वो सर्वाइवर सीरीज में कोडी की टीम में शामिल थे, लेकिन Jey Uso महीनों तक बस इधर-उधर होते रहे। आखिरकार WrestleMania 40 में उनके भाई के साथ उनका सामना हुआ। दुर्भाग्य से, उनका ड्रीम मैच फ्लॉप रहा और पूरे दो दिन के शो में यही इकलौता खराब मैच रहा।

WWE Jey Uso को अगला Dolph Ziggler बनाने की तैयारी में है।

Jey Uso की “Yeet” कैचफ्रेज वाली उनकी मर्चेंडाइज सबसे ज्यादा बिकने वाली चीजों में से एक है। वो जितने लोकप्रिय हो सकते हैं, उतने हैं। उनके हर एंट्रेंस पर हजारों फैन्स एक साथ हाथ हिलाते हैं, ये नजारा अद्भुत होता है। Jey Uso में वो “Yeet” फैक्टर है, लेकिन लगता है कि WWE नहीं जानता कि उनके साथ क्या करना है।

वो अपने इतने पुराने रेसलर के साथ ठीक वैसे ही बुकिंग कर रहे है जैसा कि उन्होंने अपने एक और सुपरस्टार Dolph Ziggler के साथ किया था। केवल उनके टैलेंट का यूज दूसरे रेसलर को आगे बढ़ाने और बेहतर दिखाने के लिए करना।

WWE दिग्गज रिकीशी जे उसो की बुकिंग से नाखुश।

Jey Uso के पिता और WWE हॉल ऑफ फेमर रिकीशी अपने बेटे की बुकिंग से बिलकुल खुश नहीं हैं। रिकीशी का मानना है कि WWE Jey Uso को वह सम्मान नहीं दे रहा है जिसके वो असल में हकदार हैं।

हाल ही में फ़ाइटफुल के हवाले से रिकीशी ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा:

“Yeet को मौका देने के लिए हमें क्या करना होगा? 17 साल से भी ज्यादा समय, खून, पसीना और आंसू देने के बाद, हमने आपको उसका दिमाग, शरीर और आत्मा सब कुछ दिया है। क्या आप यह नहीं सोचेंगे कि इतने सालों के बाद, आखिरकार उसे चैंपियन बनाने का मौका दिया जाए, वो फिर चाहे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हो या कोई और चैंपियनशिप, उसने ये सब कमाया है।”

रिकीशी इस बात से नाराज हैं कि Jey Uso को समरस्लैम में शामिल नहीं किया गया है, बल्कि रिया रिप्ले के साथ एक हास्यपूर्ण स्टोरीलाइन में डाल दिया गया है। इस स्टोरीलाइन में वो डोमिनिक मिस्टीरियो को टीज करते हैं और रिया रिप्ले से फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं।

रिकीशी को यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और वो गुस्से से कहते हैं:

“यही सबसे अच्छा है जो आपके उन लेखकों के दिमाग में आता है? क्या जे उसो को किसी रिश्ते में डालना है? क्या आप उसकी शादी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं? आप उसे किसी अच्छी कहानी में नहीं डाल सकते, तो अब क्या करोगे? क्या आप रॉ में उन दोनों को जीभ से चुंबन करने के लिए कहोगे? ऐसा मत करना।”

रिकीशी की बात बिल्कुल सही है। Jey Uso एक बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं, जो हर तरह से लाजवाब प्रदर्शन करते हैं। माइक पर भी वो कमाल के हैं, बच्चों को उनसे प्यार है, वो कंपनी के लिए कमाई करते हैं और रिंग में भी उनका मुकाबला बहुत कम रेसलर कर सकते हैं।

लेकिन WWE उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रहा है, और उन्हें सिर्फ भीड़ को उत्साहित करने या दूसरों को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि असल में उन्हें खुद आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *