Prabhas हैं भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार? ‘Salaar’ vs ‘Dunki’ के बाद अब फिर होगी Shah Rukh Khan से टक्कर!
‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने हाल मे स्प्रिट के टीजर रिलीज पर एक बात लिख कर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने हाल ही में टीजर में प्रभास का इंट्रो यह लिख के किया कि प्रभास (Prabhas) भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। इस बयान के बाद प्रभास (Prabhas) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सबूत के तौर पर पेश किए जा रहे हैं।
फैंस ने दिए बॉक्स ऑफिस के सबूत
संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के बयान का समर्थन करते हुए एक फैन ने लिखा, “मुझे लगता है कि संदीप रेड्डी वांगा ने बिलकुल सही कहा है। प्रभास वाकई भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं! उन्हें आने वाले कई जन्मदिनों की शुभकामनाएं।”
वहीं, दूसरे फैन ने प्रभास (Prabhas) के पक्ष में दलील दी और लिखा, “बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का सबूत है कि वांगा जो कह रहे हैं वो बिलकुल सही है।”
जब ‘सलार’ के सामने फीकी पड़ी ‘डंकी’
साल 2023 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तीन फिल्में आईं थीं। ‘पठान’ और ‘जवान’ ने मिलकर ₹2200 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। लेकिन जब उनकी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ का क्लैश प्रभास (Prabhas) की ‘सलार’ से हुआ, तो नतीजा सबके सामने था। ‘सलार’ इस क्लैश में क्लीन विनर साबित हुई।
‘सलार’ ने दुनियाभर से ₹615 करोड़ की कमाई की, जबकि ‘डंकी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹470 करोड़ के आसपास ही सिमट गया।
एक बार फिर होगी शाहरुख और प्रभास की टक्कर?
एक बार फिर शाहरुख (Shah Rukh Khan) और प्रभास (Prabhas) के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश का संयोग बन रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि प्रभास की फिल्म ‘फौज़ी’ और शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ तकरीबन एक ही वक्त पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
प्रभास की आने वाली फिल्में
प्रभास (Prabhas) की अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) की शूटिंग अगले साल फरवरी तक शुरू होने की संभावना है। उससे पहले उनकी दो और बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हॉरर फैंटेसी फिल्म ‘द राजा साहब’ (The Raja Saab) 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा हनु राघवपुड़ी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फौज़ी’ (Fauji) की शूटिंग में प्रभास फिलहाल व्यस्त हैं।
- Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66: 66वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ₹2.80 करोड़ कमाकर रचा इतिहास!
- Vvan Box Office Collection Day 17: तीसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर डटी रही फिल्म, जानिए कुल कमाई!
- Drishyam 3 Day 10 Box Office: दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर आंधी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा ₹480 करोड़ के पार!
- AEW WrestleDream 2026: जॉन मोक्सले और विल ऑस्प्रै के फैक्शन में महा-भिड़ंत तय, जानिए इस हफ्ते के बड़े मुकाबलों की पूरी लिस्ट!
- Bethlehem Kudumba Unit USA Box Office: Nivin Pauly की फिल्म ने अमेरिका में रचा इतिहास, बनी मॉलीवुड की नंबर-1 फिल्म!





