Sonakshi Sinha का टॉलीवुड डेब्यू, ‘जटाधारा’ में बनेंगी ‘धनपिशाचिनी’, बोलीं- ‘ऐसा किरदार पहले कभी नहीं किया’
हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में एक दशक से ज्यादा समय तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अब साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। वह अपनी पहली तेलुगु फिल्म, हॉरर-ड्रामा ‘जटाधारा‘ (Jatadhara) से टॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी एक ऐसे अवतार में नजर आएंगी जो पहले कभी नहीं देखा गया।
‘धनपिशाचिनी’ के किरदार में दिखेंगी सोनाक्षी
फिल्म ‘जटाधारा’ में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक रहस्यमयी और शक्तिशाली किरदार ‘धनपिशाचिनी‘ (Dhanapisachini) की भूमिका निभा रही हैं, जो अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई का केंद्र है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें सोनाक्षी का दमदार और इंटेंस लुक ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया है।
अपने इस अनोखे किरदार के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, “मैं लंबे समय से इस तरह के किरदार का इंतजार कर रही थी। यह मेरे द्वारा किए गए किसी भी काम से बिल्कुल अलग है, और यही बात इसे मेरे लिए इतना रोमांचक बनाती है। मैं मेकर्स को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे इस तरह की भूमिका में देखा।”
‘मैं हिंदुस्तान की बेटी हूं’
सोनाक्षी ने आगे कहा, “मेरे डेब्यू के बाद से, लोगों ने मुझे कहा है कि मेरा चेहरा भारतीय है – कुछ ने तो मुझे ‘बिहार की बेटी’ भी कहा। लेकिन मेरे पिता हमेशा कहते थे, ‘तुम हिंदुस्तान की बेटी हो’। वह कहते थे, ‘अगर तुम किसी भी राज्य का किरदार निभाओगी तो उसमें घुल-मिल जाओगी’। तो अब मैं यहां हूं, अपने एक ऐसे पक्ष की खोज कर रही हूं जो मैंने पहले कभी नहीं दिखाया।”
क्या है फिल्म ‘जटाधारा’ की कहानी?
अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित, ‘जटाधारा‘ एक सुपरनैचुरल एक्शन-ड्रामा है, जिसकी जड़ें पौराणिक कथाओं और लोककथाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लालच की राक्षसी देवी की वापसी का सामना करना पड़ता है, जिससे अच्छाई और बुराई के बीच एक बड़ी लड़ाई होती है।
फिल्म में सोनाक्षी के साथ मुख्य भूमिका में साउथ स्टार सुधीर बाबू (Sudheer Babu) हैं। इनके अलावा शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) भी अहम भूमिकाओं में हैं। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा समर्थित, यह फिल्म एक पैन-इंडिया रिलीज होगी, जो 7 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
- Drishyam 3 Box Office Collection Day 20: वर्किंग डे पर थमी रफ्तार! ‘दृश्यम 3’ ने 20वें दिन कमाए इतने करोड़!
- Jailer 2 Box Office Collection Day 7: वर्किंग डे पर भी ‘जेलर 2’ की धाकड़ कमाई जारी!
- Jailer 2 Box Office Record: थलाइवा ने तोड़ा थलापति विजय का रिकॉर्ड! ‘जेलर 2’ बनी सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म!
- Premada Oorali Box Office: यश की Toxic को धूल चटाई! ‘प्रेमादा ओरली’ ने रच दिया इतिहास, कमाए 100 करोड़!
- Prahaar Box Office Collection Day 5: वीकडेज में बड़ा उलटफेर! मंगलवार को ‘प्रहार’ की कमाई में बंपर उछाल!





