Randy Orton: WWE के महानतम सुपरस्टारों में से एक, Randy Orton, एक ऐतिहासिक वापसी के लिए तैयार हैं। इस वापसी के बारे में एक नई घोषणा की गई है।
अपने शानदार करियर में, द वाइपर ने कई विश्व चैंपियनशिप और सम्मान जीते हैं। ऑर्टन ने ब्रॉक लेसनर, द अंडरटेकर, ट्रिपल एच और जॉन सीना जैसे कुछ सर्वश्रेष्ठ रेसलर्स के खिलाफ भी मुकाबला किया है। अब वे NXT में एक और ऐतिहासिक वापसी के लिए तैयार हैं।
NXT 1 अक्टूबर को शिकागो में अपने पहले शो के साथ दर्शकों के बीच जाने को तैयार है। अगले हफ्ते, NXT सेंट लुइस, मिसौरी में आयोजित किया जाएगा, जो रैंडी ऑर्टन का होमटाउन भी है। इसके परिणामस्वरूप, द वाइपर को कई हफ्ते पहले शो के लिए घोषित किया गया था।
आज रात NXT में, जनरल मैनेजर एवा ने शो की शुरुआत की क्योंकि वह ट्रिक विलियम्स और एथन पेज के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग की मेजबानी करने के लिए तैयार हो रही थीं। इस दौरान, उन्होंने घोषणा की कि रैंडी ऑर्टन न केवल शो में उपस्थित होंगे, बल्कि मैच में मुकाबला भी करेंगे।
यह कई सालो बाद पहली बार होगा क्योंकि Orton ने 2013 में डेमियन सैंडो के खिलाफ अपने मैच के बाद से NXT में प्रतिस्पर्धा नही की है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि इतने सालो बाद Randy Orton के NXT रिटर्न में उनका सामना कोन करेगा।
- Paul Heyman कथित तौर पर एक नए क्लाइंट के साथ WWE में वापसी करने की योजना बना रहे हैं।
- रैंडी ऑर्टन: WWE के दिग्गज की NXT में ऐतिहासिक वापसी।
- ‘स्त्री 2’ ने रचा इतिहास, ‘जवान’ को पछाड़ा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।
- आनंद एल राय ने खोले बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स के दिल के राज।
- WWE में तबाही: स्ट्रोमैन और रीड की रंजिश ने पार की सभी हदें।