जर्मनी में बवाल! WWE Bash in Barlin में ये 3 धोखे हिला देंगे WWE यूनिवर्स की दुनिया।

    WWE Bash in Berlin का मंच तैयार है! जर्मनी की धरती पर होने जा रहा यह महामुकाबला फैंस को चौंकाने वाला है। पांच बड़े मैचों के साथ, WWE ने पहले ही उत्साह का माहौल बना दिया है। लेकिन क्या इतना ही काफी है? इस इवेंट में कुछ ऐसे धोखे होने वाले हैं, जिनसे आपका सिर चकरा जाएगा। आइए जानते हैं उन तीन बड़े धोखों के बारे में जिनसे WWE यूनिवर्स को हिलाकर रख देगा।

    #3 नई जजमेंट डे का कार्लिटो पर हमला:

    क्या कार्लिटो को नई जजमेंट डे से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा? इस बड़े इवेंट में डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन के साथ होगा।

    WWE SummerSlam के बाद Finn Balor ने नई जजमेंट डे बनाई, जिसमें उनके अलावा लिव मोर्गन, डॉमिनिक मिस्टेरियो, मैकडॉना और दीगज्ज कार्लिटो शामिल हैं।

    हो सकता है इस इवेंट में कार्लिटो अपनी नजरंदाजी से परेशान होकर मैच में दखलंदाजी करे और liv एवम Dominik ये मैच हार जाए।  फिर मैच के बाद एक बेरहम हमले में, बैलर और उसकी टीम कार्लिटो को बेरहमी से पीट सकते हैं। यह न केवल कार्लिटो के लिए एक बड़ा झटका होगा, बल्कि नई जजमेंट डे की क्रूरता को भी उजागर करेगा। क्या कार्लिटो इस हमले से वापसी कर पाएगा?

    #2 लुडविग काइज़र देंगे रिंग जनरल को धोखा:

    क्या आपका मानना है कि लुडविग काइज़र गुंथर को धोखा देगा? जर्मनी से होने के बावजूद काइज़र मैच कार्ड में नहीं हैं लेकिन वो सभी को चौंका सकते हैं।

    काइजर द रिंग जनरल गुंथर की पीठ पर वो छुरा घोंप सकते हैं, जिससे उनका टाइटल रन सिर्फ चार हफ्ते में खत्म हो सकता है। यह लुडविग के लिए एक ब्रेकआउट पल हो सकता है।

    #1 बियांका ब्लेयर का हील टर्न:

    बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल के बीच फ्यूड का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। WWE द्वारा बस ट्रिगर खींचने की देर है। Bash in Berlin में ये देखने को मिल सकता है।

    इस शो में एल्बा फायर और आईला डौन अपनी WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को ब्लेयर और कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी। बियांका पहले भी कई बार हील टर्न के संकेत दे चुकी हैं। वो WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान कार्गिल के ऊपर पीछे से हमला कर सकती हैं। इस बड़े धोखे के बाद दोनों के बीच राइवलरी शुरू हो सकती है।

    आपका क्या मानना है? इनमें से कौन सा धोखा आपको सबसे ज्यादा चौंकाएगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *