WWE SummerSlam 2023 मैच कार्ड, इंडिया में शुरू होने का समय।

WWE Hindi News– 5 अगस्त को डेट्रॉइट के फोर्ड फील्ड में SummerSlam का आयोजन करने को तैयार है। गर्मियों की सबसे बड़ी पार्टी रात 8:00 बजे EST (भारत में 6 अगस्त को सुबह 5.30 बजे से) शुरू होगी, लेकिन एक घंटे का किकऑफ़ शो शाम 7:00 बजे EST पर प्रसारित होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि, WWE एक संक्षिप्त और पैक्ड शो पेश करने की पूरी कोशिश कर रहा है।

WWE ने SummerSlam किकऑफ़ शो के लिए कोई मैच बुक नहीं किया है, लेकिन उनके पास इस समय 8 मुख्य मैचों की योजना है। इस हफ्ते कार्ड में थोड़ा बदलाव देखा गया जब ट्रिश स्ट्रेटस और बेकी लिंच के मैच को Raw के लिए दो हफ्ते बाद विन्निपेग में स्थानांतरित कर दिया गया जबकी स्लिम जिम बैटल रॉयल को शो में जोड़ा गया।

WWE स्लिम जिम बैटल रॉयल मैच से ढेर सारा पैसा कमा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि, LA Knight समरस्लैम में यह मैच जीतने के लिए फेवरेट है।

WWE विमेंस चैंपियनशिप दांव पर होने के कारण ट्रिपल थ्रेट मैच में शार्लेट फ्लेयर और बियांका बेलेयर चैंपियन असुका से भिड़ेंगी। इसके अलावा, कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर का शानदार रबर मैच होगा।

चैंपियन गुंथर चैलेंजर ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपने खिताब का बचाव करेंगे। इस बीच, लोगान पॉल और रिकोचेट संभवतः SummerSlam का ओपनिंग मैच लड़ेंगे, इसके अलावा द मेवरिक के भाई, जेक पॉल भी आज रात में नैट डियाज़ से लड़ सकता है।

चैंपियंस रोमन रेंस और सैथ रॉलिन्स क्रमशः जे उसो और फिन बैलर के खिलाफ अपने खिताब का बचाव करेंगे। केवल समय ही बताएगा कि गर्मियों की सबसे बड़ी पार्टी कैसी होती है।

WWE SummerSlam से जुड़ी कुछ खास जानकारी।

भारत में WWE SummerSlam 2023 कितने बजे से देख पाएंगे?

भारतीय फैंस SummerSlam के सभी मैच 6 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से देख पाएंगे।

भारत में WWE SummerSlam का प्रसारण कहा होगा?

भारतीय फैंस WWE SummerSlam को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है।

WWE SummerSlam 2023 मैच कार्ड

1. WWE World Heavyweight Championship

Seth Rollins (c) vs. Finn Bálor

Seth Rollins vs Finn Balor

2. Cody Rhodes vs. Brock Lesnar

Cody Rhodes vs Brock Lesnar

3. WWE Women’s Championship

Asuka (c) vs. Charlotte Flair vs. Bianca Belair

Image Credit-WWE

4. WWE Universal Title match


Roman Reigns (c) (with Paul Heyman and Solo Sikoa) vs. Jey Uso

Roman Reigns vs Jay uso

5. IC Title match

GUNTHER vs Drew McIntyre

Gunther vs drew McIntyre

6. Logan Paul vs Ricochet

7. Ronda Rousey vs Shayna Baszler – MMA Rules Match

8. SummerSlam Battle Royal – LA Knight, Sheamus, and more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *