3 ऐसे WWE सुपरस्टार्स जिन्हें NXT में वापस भेज देना चहिये।

3 ऐसे WWE सुपरस्टार्स जिन्हें NXT में वापस भेज देना चहिये।

Wrestlekeeda प्रेजेंट WWE हिंदी न्यूज़ में आज हम WWE के तीसरा ब्रांड NXT के बारे में बात करेंगे जिसमे कंपनी अपने नए टैलेंट को भर्ती कर उन्हें डेवलप करने का काम करती है फिर वहा से वह स्टार मैन रोस्टर में अपना डेब्यू करता है।
अभी वर्तमान में मैट रिडल ने NXT से SmackDown में अपना डेब्यू किया है।
परन्तु कुछ ऐसे स्टार्स है जिन्हें WWE ने रॉ और स्मैकडाउन पर अच्छे से उपयोग नहीं किया है और उन्हें एक नई शुरुआत के लिए वापस NXT में जाने की जरुरत है।

Former NXT विमेंस चैंपियन कायरी सेन

कायरी सेन
Image Credit-WWE

कायरी सेन ये वो नाम है जिनका NXT में एक जबरदस्त करियर रहा था। उन्हें WWE ने जबरदस्त पुश दिया था और वह NXT विमेंस चैंपियनशिप जितने में भी सफल रही थी। परन्तु अन्य NXT टैलंट्स की तरह वह भी मैंन रोस्टर पर आने के बाद कुछ खास नहीं कर पाई।

मैन रोस्टर पर उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश देने की जगह WWE ने उसे आसुका के साथ टैग टीम डिवीज़न में डाल दिया। अब जहा आसुका को सिंगलपुश मिल रहा है तो कयरी सेन को WWE द्वारा साइड में कर दिया है और उनका अब तक का मैंन रोस्टर का सफर देख के कभी भी ऐसा नहीं लगा की WWE ने उनके बारे में कुछ बड़ा सोच रही है।

WWE ने उन्हें गलत समय पर मेन रोस्टर डेब्यू करवाया है। उन्हें भी फिन बैलर की तरह वापस NXT में भेज देना चाहिए।

शिंस्के नाकामुरा Shinsuke Nakamura

शिंस्के नाकामुरा Shinsuke Nakamura
Image Credit-WWE

शिंस्के नाकामुरा एक और जैपनीज़ स्टार जो रेसलिंग जगत में पहले से ही एक जाना पहचाना नाम था। और WWE NXT में भी उन्होंने अपने नाम के झंडे गाड़ दिए उनका NXT करियर काफी शानदार रहा है और WWE मैं रोस्टर में डेब्यू करने के बाद उनकी बुकिंग को देखते हुए लग रहा था की WWE उन्हें बड़ा पुश देगी।
क्योकि नाकामुरा ने आते ही रॉयल रम्बल जीती वो भी रोमन रैगन्स को एलिमिनेट करते हुए।

जल्द ही उन्हें AJ स्टाइल्स के साथ फूड में डाल दिया गया और खबर ये फेल चुकी थी की वह AJ Stayles को हराते हुए चैंपियन बनेगे।
परन्तु WWE ने ऐसा नहीं किया वो हारे और इसके बाद WWE ने उन्हें इतना ख़राब बुक किया जिसके सदमे से वह आज तक नहीं उबर पाए है।
और वो केवल जोबर बन कर रह गए है।

WWE को चाहिए की उन्हें वापस NXT में भेज दे ताकि वह कंपनी में अपनी एक नयी शरुवात कर सके।

रिकोशेट Ricochet

Ricochet
Image Credit-WWE

रिकोशेट ने जब मैंन रोस्टर में डेब्यू किया था तब फैंस उनसे भलीभांति परिचित थे और उनके डेब्यू पर उन्हें फैंस द्वारा चीयर भी मिला।
परन्तु मैन रोस्टर पर लेन के बाद WWE उनके साथ क्या करना चाहती है ये आज तक किसी को समझ नहीं आया।

क्योकि एक पल में WWE उन्हें इतना ताकतवर दिखाती है की उन्हें ब्रोक लेस्नर का ओपोनेंट बना देती है और अगले ही पल में उन्हें 24/7 चैंपियनशिप के लिए एक गुमनाम रेसलर रिडिक मोस के हाथो हरवा देती है।

और अब तो वह बहुत कम टीवी पर नजर आते है। WWE को उन्हें वापस NXT में भेज देना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *