AEW ALL OUT आखिरकार एयर हो चुका है और जैसी शो से उम्मीदे थी उतने सरप्राइज शो ने फैंस को दिए। यह प्रशंसकों के लिए सरप्राइज से भरा शो था। शिकागो के समयानुसार शो लगभग आधी रात तक खत्म नहीं हुआ था, लेकिन कार्यक्रम के अंत का इंतजार करने लायक था।
एडम कोल (Adam Cole) ने AEW वर्ल्ड टाइटल मैच के बाद AEW के लिए डेब्यू किया। जब प्रशंसकों को मालूम चला कि कोल ने खुद को द एलीट के साथ जोड़ लिया है तो यही लग रहा था कि यही शो का अंत है।
लेकिन बाद में एक प्रसिद्ध म्यूजिक स्टेडियम में बजा और यह किसी और का नही बल्कि ब्रायन डेनियलसन (BRYAN DANIELSON) का म्यूजिक था और फिर उन्होंने रिंग में अपनी जगह बनाई और उनके आते ही हील ग्रुप को रिंग से निकलना पड़ा। शिकागो की भीड़ के द्वारा YES YES YES के नारे लगाते ही द एलीट ग्रुप वहा से भाग गया।
AEW ऑल आउट इवेंट को समाप्त करने के लिए यह काफी सही क्षण था क्योंकि कंपनी ने अपने मेन्स रोस्टर में दो बड़े नाम जोड़े और उनके डेब्यू से शो के अंत ने सभी फैंस के मन मे यह कोतहुल पैदा कर दी कि अब आगे क्या होगा।
इन दो नामो के अलावा शो में पहले रूबी सोहो ने भी अपना डेब्यू किया और उसने महिला कैसीनो बैटल रॉयल मैच जीता। इस प्रकार 3 और WWW के बड़े नाम को AEW ने अपने साथ जोड़ लिया है।
- डेव बॉतिस्ता (Dave Bautista) : ड्रग्स स्मगलर से WWE सुपरस्टार बनने की एक संघर्ष भरी यात्रा।
- द वाइपर रेंडी ऑर्टन को रेस्लमेनिया में RKO लगाते हुए देख सकते है फैंस, ऑर्टन की WWE में वापसी को लेकर आई बड़ी खबर।
- पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हुए IPL 2023 से बाहर, ये अनकैप्ड खिलाड़ी लेगा टीम में उनकी जगह।
- ओमोस द्वारा ब्रॉक लेसनर को रिंग से बाहर फेकने के बाद ओमोस को गाली देते हुए नजर आए लेसनर, अगले बार जरूर करेंगे कुछ बड़ा।
- Undertaker के अनुसार ब्रॉक लेसनर नही बल्कि इस रेसलर के हाथो उनकी Wrestlmania स्ट्रीक खत्म होनी चाहिए थी।