ये पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस से दोबारा भिड़ना चाहते है।

WWE Hindi News: ट्राइबल चीफ Roman Reigns अभी अपने करियर के शीर्ष पर है, Roman Reigns अपने इस ऐतिहासिक टाइटल रन के दौरान कई दिग्गज और बड़े रेसलर्स के साथ फ्यूड्स में शामिल रहे हैं।

Roman Reigns के बड़े ऑपोनेंटस से एक नाम Drew Mcintyre का भी था जो 2022 में रेंस के सामने थे। अब Drew McIntyre ने दोबारा Roman Reigns का सामना करने की इच्छा जताई है।

हाल ही में Drew McIntyre ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक बार फिर रोमन रेंस से भिड़ना चाहते है। हालांकि अभी वे दोनो अलग-अलग ब्रांड में काम कर रहे हैं, इसलिए अभी शायद काफी समय तक उनका आमना-सामना ना हो पाए। McIntyre ने कहा:

अभी शायद काफी समय तक रोमन से मेरा मैच ना हो क्योंकि मैं इस समय Raw पर हूं और वे SmackDown पर। परंतु मुझे मौका मिला तो जरूर उनसे दोबारा भिड़ना चाहूंगा। मेरे WWE में वापस आने के बाद से ही उन्होंने मेरे रास्ते में बड़ी मुश्किलें खड़ी की हैं। मैं पिछले 6 सालों में उन्हें हराने का इंतजार कर रहा हु।

Clash at the Castle 2022 में Drew McIntyre को ट्राइबल चीफ पर जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। यहां तक कि वो जीतने ही वाले थे, लेकिन अंतिम समय में सोलो सिकोआ ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए Roman Reigns को जीतने में मदद की थी।

Drew McIntyre का WWE कॉन्ट्रैक्ट अपनी समाप्ति की और है।

Drew McIntyre का वर्तमान WWE कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल अपनी समाप्ति की और है और वह WWE के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

Fightful Select ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि Drew McIntyre का कॉन्ट्रैक्ट साल 2024 की शुरुआत में समाप्त होने वाला है।

ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि WWE ऑफिशियल्स और Drew McIntyre के बीच नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।

इस बीच एक हालिया इंटरव्यू में मैकइंटायर ने अपने कॉन्ट्रैक्ट की स्थिति पर बयान देते हुए कहा था कि उनका ध्यान वर्तमान स्थिति पर है। वो पिछले समय में या भविष्य में होने वाली किसी चीज़ों पर ध्यान देने के बजाय मौजूदा समय पर फोकस करना चाहते हैं।

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि फिलहाल उनका कहीं और जाने का कोई प्लान नहीं है। ये बातें दर्शा रही हैं कि मैकइंटायर का मन WWE में बने रहने का है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *