2 बार के NXT चैंपियन Karrion Kross ने NXT में काफी सफलता देखी। इसके बाद उन्हें मेन रोस्टर में बुलाया गया और उसके बाद वही हुआ जो WWE अपने हर NXT रेसलर के साथ मेन रोस्टर में लाकर करती है, उनके लिए चीजें खराब होती चली गई और उसकी बुकिंग एकदम खराब तरीके से की जाने लगी।
लंबे समय तक दिशाहीन रहने के बाद Karrion Kross को उनकी पत्नी स्कारलेट बोर्डो के साथ पिछले साल रिलीज कर दिया गया था। अपने रिलीज के बाद, वे इंडी सर्किट में वापस लौट गए और वहां कुछ समय के लिए रेसलिंग की।
परंतु चीजे चेंज हुई और अब WWE की बागडोर विंस मैकमोहन के पास से ट्रिपल एच के पास चली गई है। और इन बदलाव होने के कुछ ही समय बाद पिछले ही हफ़्ते शुक्रवार की रात स्मैकडाउन के अंत के दौरान, Karrion Kross ने अपनी वापसी की और आते ही ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस जैसे टॉप लेवल स्टार्स के साथ भिड़ते नजर आए।
आफ्टर द बेल पॉडकास्ट पर बोलते हुए , Karrion Kross ने पिछले साल अपने WWE रिलीज के बारे में बाते की। क्रॉस ने स्वीकार किया कि 2021 में अपनी रिलीज पाना उनके लिए एक राहत की बात थी।
“यह पहली बार था जब मैंने अपने परिवार को लगभग दो वर्षों में देखा था क्योंकि वे न्यूयॉर्क में थे। हम ईस्ट कोस्ट का दौरा कर रहे थे और मुझे फोन आया, हम दोनों [स्कारलेट बोर्डो] को कॉल आया। में उस समय स्कारलेट को हवाई अड्डे पर उसे छोड़ने के लिए रास्ते में था उसी समय फोन आया और वस्तुतः उस वक्त कुछ भी चर्चा करने का समय नहीं था। वह नेवार्क से वापस ऑरलैंडो के लिए उड़ान भरने के लिए कार से बाहर निकल रही थी, और हमें कार में फोन आया की हमे रिलीज कर दिया गया है। इस समय बहुत सारी मिली-जुली भावनाएँ सामने आ रही थीं क्योंकि हम ऐसी जगह नहीं थे जहाँ हम कभी पहुंचना चाहते थे या ऐसी स्थिति में नहीं थे जहाँ हम कभी रहना चाहते थे। साथ ही, यह एक राहत की बात थी क्योंकि हम जानते थे कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ काम नहीं कर रहे थे। ”
अगले कुछ महीनों में Karrion Kross का रोमन रेंस के खिलाफ आमना-सामना हो सकता है । हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि WWE अब क्रॉस की बुकिंग कैसे करता है। अब ट्रिपल एच का WWE क्रिएटिव पर नियंत्रण है, तो कुछ भी हो सकता है।
- WrestleMania 40 में भिड़ने वाले थे Brock Lesnar और Gunther? Gunther ने लेसनर को WWE का ‘अंतिम बॉस’ बताया।
- जॉन मोक्सली vs. कोनोसुके ताकेशिता: AEW डबल या नथिंग में धमाका या फीका मुकाबला?
- घुटने की चोट के कारण WWE से ब्रेक लेंगीं असुका।
- WWE WrestleMania 40 का डॉक्यूमेंट्री रिलीज में देरी: क्या द रॉक हैं असली वजह?
- लिव मॉर्गन का WWE में शानदार सफर: संघर्षों से सफलता की कहानी।