जॉन मॉक्सले शुरुवात में शील्ड की जगह 3MB ग्रुप का हिस्सा बनने जा रहे थे।

हीथ स्लेटर लंबे समय से प्रोफेशनल रेसलिंग के भाग रहे हैं। हीथ ने हमेशा अपने तिकड़ी ग्रुप को बेहतरीन बनाने का प्रयास किया है, वे अक्सर इसके लिए अपनी व्यक्तिगत पिचें देते थे। हीथ स्लेटर ने अपने ग्रुप 3MB के लिए शरुवात में जॉन मोक्सली की भी डिमांड की थी।

Image Credit- WWE

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के अनुसार , द शील्ड का एक पूर्व सदस्य लगभग 3MB ग्रुप में शामिल हो ही गया था। WWE ने 2007 में स्कॉटिश वारियर ड्रू मैकइंटायर को साइन किया था। ड्रू मैकइंटायर का WWE द्वारा 2014 में अनुबंध समाप्त करने से पहले, वह लगभग सात वर्षों के लिए 3MB ग्रुप के एक सक्रिय भाग थे।

मैकइंटायर अपने शुरुआती WWE कार्यकाल के बाद के दो वर्षों में हीथ स्लेटर, जिंदर महल के साथ 3MB की तिकड़ी में शामिल हो गए थे।

Image Credit- WWE

हाल जी में Drew McIntyre ने Faction 919 के साथ एक इंटरव्यू में 3MB के गठन पर चर्चा की । उन्होंने खुलासा किया कि हीथ स्लेटर ने पहले अपनी टीम के लिए कुछ नामो का सुझाव रखा था, जिनमें पूर्व WWE चैंपियन और शील्ड के सदस्य जॉन मोक्सली भी शामिल थे।

"वह [हीथ स्लेटर] एक ग्रुप चाहते थे और WWE ने यह तय किया कि हम आपको वह समूह देने जा रहे हैं … उन्होंने रेसलर्स के सुझाव देना शुरू कर दिया जो उन्हें लगा कि वह उस भूमिका के अनुरूप होंगे, जैसे कि फैंडैंगो से पहले उस जगह … जॉन मोक्सली को सेलेक्ट किया गया था, जिन्हे पहले आप डीन एम्ब्रोस के नाम से जानते थे, उनका व्यक्तित्व भी थोड़ा विचित्र था, वह उन्हें इसके हिस्से के रूप में देख रहे थे। ये उनके कुछ सुझाव थे।

आपको क्या लगता है की अगर जॉन मॉक्सले 3MB का हिस्सा होते तो आज उस फ्रेक्शन की क्या स्तिथि होती, हमे कॉमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *