Roman Reigns WWE SmackDown के इस एपिसोड से अपनी वापसी कर सकते है।

रोमन रेंस (Roman Reigns) ने खुद को अब तक के सबसे महान प्रो रेसलरों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है। ट्राइबल चीफ ने 2020 में अपनी वापसी के बाद से WWE में अपना दबदबा बनाए रखा है।

रोमन रेंस (Roman Reigns) वास्तव में इस समय पर अजय हैं और वह WWE के रिकॉर्ड तोड़ना और नए रिकॉर्ड बनाना जारी रख रहे है। अब ऐसा प्रतीत होता है कि Reigns को फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के 27 अक्टूबर के एडिशन के लिए एडवर्टाइज किया गया है।

रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय 1100 दिनों से अधिक समय से WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं और फैंस को आशा है कि वह कुछ वर्षों में ब्रूनो सैममार्टिनो के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।

अपने भाई Jey Uso से मार खाने के बाद से गायब है ट्राइबल चीफ।

Image Credit-WWE

WWE SummerSlam के बाद हुए SmackDown में Jey Uso द्वारा सुपरकिक खाने के बाद से WWE के ट्राइबल चीफ रोमन रेंस WWE टेलीविजन से गायब हैं।

WWE SmackDown के इस एपिसोड से वापसी कर सकते है Roman Reigns:

फिसर्व फोरम की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, रोमन रेंस (Roman Reigns) को फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के 27 अक्टूबर वाले एडिशन के लिए एडवर्टाइज किया गया है।

Source -www.fiservforum.com

मिल्वौकी, WWE SmackDown शुक्रवार, 27 अक्टूबर को वापस लौट रहा है! शो की टिकिट बिक्री के लिये उपलब्ध है।

अपने पसंदीदा WWE सुपरस्टार* को लाइव एक्शन में देखना न भूलें!

अभी अनाउंसमेंट की गई है की … John Cena भी मिल्वौकी में लौट रहे है!!!

इसके अलावा और भी कई सुपरस्टार एक्शन में हैं, जिनमें शामिल हैं:

Undisputed WWE यूनिवर्सल चैंपियन- रोमन रेंस

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन – रे मिस्टीरियो

ला नाइट

स्ट्रीट प्रॉफिट

बॉबी लैश्ले

शार्लेट फ्लेयर

WWE विमेंस चैंपियन- IYO SKY

शेमस

AJ Styles

और भी कई सारे स्टार्स देखने को मिलेंगे!!

और भी कई!!!

टिकट $20 से शुरू होते हैं।

*कार्ड परिवर्तन के अधीन है

उम्मीद है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) 4 नवंबर को सऊदी अरब में Aj Styles के खिलाफ अपनी Undisputed Universal Championship का बचाव करेंगे । हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के 27 अक्टूबर के एपिसोड में आने के बाद रोमन रेंस क्या करेंगे।

रोमन रेंस (Roman Reigns) की आगामी उपस्थिति पर आपका क्या विचार है? क्या आपको लगता है कि रेंस और जॉन सीना का अगले महीने स्मैकडाउन में एक सेगमेंट होगा? हमें कमेंट्स में बताएं!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *