WWE में Jey Uso & Cody Rhodes के टाइटल हारने के बाद क्या होगा?

WWE सुपरस्टार्स Jey Uso और Cody Rhodes ने इस साल फास्टलेन में Finn Balor और Damian Priest को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बने थे। हालांकि, इस हफ्ते Raw में केवल 9 दिन बाद ही बेबीफेस स्टार्स के चैंपियनशिप रन का अंत हो गया।

Jimmy Uso ने एक बार फिर अपने भाई Jey Uso पर हमला करके फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को एक बार फिर टैग टीम चैंपियंस बना दिया। इस टाइटल चेंज ने WWE में कई संभावनाएं पैदा कर दी हैं।

संभावित परिणाम:

जे उसो और कोडी रोड्स अलग हो सकते हैं।

Jey uso and Cody Rhodes

यह सबसे संभावित परिणाम है। जब जे उसो और कोडी रोड्स ने टीम बनाई थी, तो ऐसा लगा था कि WWE के पास उनके लिए बड़े प्लान हैं।

हालांकि, जे उसो और कोडी रोड्स का इतनी जल्दी टाइटल हार जाना इस बात का संकेत हो सकता है कि कंपनी ने इन दोनों सुपरस्टार्स की टीम कुछ ही समय के लिए बनाई थी। इस वजह से संभव है कि कोडी रोड्स और जे उसो आगे टीम के रूप में काम करना बंद कर सकते हैं।

वैसे भी WWE चाहेगी के Cody Rhodes अपने सिंगल रन में आगे बढ़ते रहे तो यह चैंपियनशिप उन्हे हारनी ही थी।

जे उसो SmackDown में जिमी उसो पर हमला कर सकते हैं।

Jey Uso Vs Jimmy Uso

यह दूसरा मौका है जब अपने भाई जिमी उसो की वजह से जे उसो को टाइटल मैच में हार मिली है। इससे पहले SummerSlam 2023 में भी जिमी उसो की वजह से ही जे उसो रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हराने से चूक गए थे।

इस बार भी जे उसो अपना बदला लिए बिना शायद ही शांत बैठेंगे। यही कारण है कि जे जल्द ही SmackDown में जाकर अपने भाई जिमी उसो पर जबरदस्त हमला करते हुए बवाल मचा सकते हैं।

जे उसो Raw में अपने पुराने Ucey दोस्त सैमी जेन के साथ टीम बना सकते हैं।

Jey Uso and Sami Zyan

जे उसो जब द ब्लडलाइन का हिस्सा थे तो इस दौरान उनकी सैमी ज़ेन के साथ काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। सैमी के ब्लडलाइन छोड़ने के बाद जे उनके दुश्मन बन गए थे। वहीं, मौजूदा समय में ये दोनों सुपरस्टार्स अपने बीच के मनमुटाव को भूलकर एक बार फिर दोस्त बन चुके हैं और ये दोनों अक्सर एक-दूसरे की मदद करते हुए दिखाई देते हैं।

सैमी ज़ेन काफी समय से Raw में केविन ओवेंस के साथ टीम के रूप में काम कर रहे थे लेकिन केविन के SmackDown का हिस्सा बनने की वजह से यह टीम टूट चुकी है।

अगर कोडी रोड्स Raw में जे उसो के साथ काम करना बंद कर देते हैं तो संभव है कि जे रेड ब्रांड में सैमी ज़ेन के साथ टीम बना सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इन दोनों की जोड़ी फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंसशिप मैच की चुनौती देते हुए भी दिखाई दे सकती है।

जे उसो और कोडी रोड्स के टाइटल हारने के बाद WWE में कई संभावनाएं पैदा हो गई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि WWE इन संभावनाओं का कैसे फायदा उठाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *