एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) पिछले कई सालों से WWE में काम कर रही हैं और उन्होंने खुद को विमेंस डिवीजन की हाइलाइट्स में से एक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह पूर्व में रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैम्पियन भी रही हुई हैं और कई बार WWE TV का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं।
हाल ही मई में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने WWE टेलीविजन पर अपनी वापसी की थी। तब से, उसने कई मैचों में हिस्सा लिया है और कुछ फ्यूड भी स्थापित की हैं।
एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने आखिरी बार 4 साल पहले 2018 में सिंगल्स खिताब अपने नाम किया था, जब वह रॉ विमेंस चैंपियन बनी थीं।

एक इंटरव्यू के दौरान News18 से बात करते हुए , एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने यह स्पष्ट किया कि एक बार जब वह अपने मौजूदा फ्यूड समाप्त कर लेती है, तो ब्लिस इतने सालों के बाद फिर से सिंगल खिताब के लिए लड़ना शुरू कर देगी।
एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के अनुसार:
“असुका और मैं फिलहाल विमेन टैग टीम चैंपियन बनने पर काम करने जा रहे हैं। मुझे व्यक्तिगत खिताब जीते लगभग चार साल हो चुके हैं और मुझे लगता है कि यह चार साल बहुत लंबा समय रहा है।

एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) फिलहाल आसुका और बियांका बेलेयर के साथ मिलकर क्लैश एट द कैसल में बेली, डकोटा काई और इयो स्काई की टीम का सामना करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि ब्लिस दोबारा विमेंस चैंपियन बन पाती हैं या नहीं।
- Roman Reigns के 1000 दिनों के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को लेकर WWE लीजेंड ने दिया रिएक्शन कहा में पिछले 28 सालो से चैंपियन हूं।
- WWE NIGHT OF CHAMPIONS में हार के बाद खून से सने चहरे में बदले के लिए बेताब नजर आई “The Man” Becky Lynch।
- WWE Night of Champions में होने वाले मुकाबले, वह सभी बाते जो शो को शानदार बनाने वाली है।
- WWE के बिकने के बाद WWE और UFC एक नई कंपनी के नाम पर विचार कर रहे हैं।
- विंस मैकमोहन ने WWE को बेचा, UFC की पैरेंट कम्पनी Endeavor Group ने WWE को खरीदा।