Sheamus की शादी: The Celtic Warrior शेमस (Sheamus) 28 अक्टूबर को न्यूयॉर्क सिटी में इसाबेला रेविला के साथ शादी के बंधन में बंध गए है।

शेमस की शादी में उनके “बेस्ट मैन” उनके बहुत अच्छे दोस्त और साथी रेसलर ड्रू मैकइंटायर बने, जबकि AEW सुपरस्टार मिरो (Miro) उर्फ रुसेव ग्रूम्समैन की भूमिका में नजर आए।

WWE सुपरस्टार शेमस की शादी में WWE रेसलर्स के अलावा कई बड़े AEW स्टार्स भी शिरकत करते नजर आए। उनकी शादी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। पूर्व WWE सुपरस्टार वह मिरो की पत्नी लाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस शादी से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर इस शादी की ऐसी कई तस्वीरें वायरल है जिसमें कई AEW और WWE सुपरस्टार्स एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शादी में AEW सुपरस्टार्स सिजेरो & मिरो और WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस & बैकी लिंच,ड्रू मैकइंटायर मुख्य रूप से नज़र आ रहे हैं।



शेमस आखिरी बार WWE में Bloodline से भिड़ते हुए नजर आए थे।
शेमस अपनी शादी की छुट्टीयो में जाने से पहले आखिरी बार WWE पर 21 अक्टूबर 2022 को हुए SmackDown के एपिसोड में नज़र आए थे। जहां उन्होंने सोलो सिकोआ का सामना किया था। इस मैच में वह सोलो सिकोआ से हार गए थे। इस मैच के बाद सोलो सिकोआ और अन्य ब्लडलाइन मेंबर्स ने शेमस पर जबरदस्त हमला करते हुए उनका हाल बेहाल कर दिया था।

अभी शेमस अपनी शादी की छुट्टियों को इंजॉय कर रहे हैं पर यह बात कंफर्म है कि जब भी वह WWE में वापस लौटेंगे तब वह ब्लडलाइन पर एक तगड़ा प्रहार करेंगे।