WWE ने ब्रे वायट (Bray Wyatt) को पिछले महीने WWE से रिलीज़ कर दिया था। यह एक ऐसा कदम था जिसने वास्तव में पूरे प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था।
जिम रॉस ने हाल ही में कहा था कि WWE से वायट को रिलीज़ करना यह दर्शाता है कि कंपनी का प्रबंधन कितना खराब है। बहुत से लोग यह समझ ही नहीं पा रहे थे कि उन्हें किस कारण रिलीज किया गया।
दूसरी ओर, एडम कोल (Adam Cole) भी NXT टेकओवर 36 के बाद आधिकारिक तौर पर NXT के साथ अपने रिश्ते खत्म कर चुके है। NXT टेकओवर के ठीक बाद द यंग बक्स (The Young Bucks) ने एडम कोल के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर टीज की थी। कोल की अभी भी एक और WWE उपस्थिति होनी बाकी है, लेकिन यह अमेज़न लाइव पर होनी है।
अब ऐसा लगता है कि कंपनी ने एक बार फिर ब्रे वायट (Bray Wyatt) और एडम कोल (Adam Cole) के AEW में आने के बारे में और संकेत दिए हैं, इस बार सीएम पंक (CM Punk) यह माध्यम बने है। जैसा कि नीचे दी गई फ़ोटो में देखा जा सकता है, सीएम पंक के जूतों में उनकी पिछली दो उपस्थितियों में ‘AC’ और ‘BW’ अक्षर हैं, जो संभवतः एडम कोल और ब्रे वायट के नाम का शार्ट फॉर्म हैं।

इसके अलावा, सीएम पंक (CM Punk) ने पहले ही डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के AEW में आने के बारे में एक बड़ा संकेत दिया था। AEW अभी कई बदलावों से गुजर रहा है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या ब्रे वायट और एडम कोल सही मायने में AEW में शामिल होंगे या यह सब मात्र एक संयोग ही है।
- कोडी रोड्स (Cody Rhodes) AJ Styles को पछाड़ते हुए WWE Raw पर #2 बेबीफेस रेसलर बन गए है।
- कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने WWE में प्रतिबंधित शब्दो का इस्तेमाल किया।
- कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने WWE के साथ नई डील साइन की।
- जॉन मोक्सली (Jon Moxley) ने NJPW में एक बड़े चैलेन्ज को स्वीकार किया।
- Paul Heyman ने दिया रेसलमेनिया 38 का स्पॉइलर।