ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) WWE के शीर्ष सुपरस्टार में से एक है और निश्चित रूप से वह प्रो रेसलिंग व्यवसाय के लिए बहुत जुनूनी है। वह दो बार के पूर्व WWE चैंपियन हैं और महामारी के दौर में WWE चैंपियन के रूप में WWE का मुख्य चेहरा थे।
ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के लिए ड्राफ्ट किया गया था और अक्टूबर में WWE क्राउन ज्वेल के बाद से वह शो में दिखाई देने लगे। तब से वह ब्लू ब्रांड के मुख्य आधारों में से एक बन गये है।
स्कॉटिश योद्धा निश्चित रूप से कंपनी में सबसे मेहनती रेसलर्स में से एक है और ऐसा लगता है कि इस तथ्य का ठोस सबूत है। WWE ऑन BT स्पोर्ट्स के अनुसार, ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने 2021 में किसी भी अन्य कलाकार की तुलना में WWE में सबसे अधिक मैच लड़े है।
ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने 2021 में 95 मैचों में भाग लिया, जिनमें से 73 में उन्होंने जीत हासिल की। बियांका बेलेयर ने 82 मैचों के साथ #2 स्थान अर्जित किया है और उनमें से 41 में जीत हासिल की है।

WWE इस समय रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच फ्यूड की ओर भी सोच रहा है । ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने 1 जनवरी, 2022 को हुए WWE Day 1 पर मैडकैप मॉस के खिलाफ मुकाबला किया है जिसमे वह जीत गए है। परन्तु अभी वह गर्दन की प्रोब्लम का सामना कर रहे है जिस कारण वह कुछ समय WWE TV से गायब रहेगे।
- डेव बॉतिस्ता (Dave Bautista) : ड्रग्स स्मगलर से WWE सुपरस्टार बनने की एक संघर्ष भरी यात्रा।
- द वाइपर रेंडी ऑर्टन को रेस्लमेनिया में RKO लगाते हुए देख सकते है फैंस, ऑर्टन की WWE में वापसी को लेकर आई बड़ी खबर।
- पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हुए IPL 2023 से बाहर, ये अनकैप्ड खिलाड़ी लेगा टीम में उनकी जगह।
- ओमोस द्वारा ब्रॉक लेसनर को रिंग से बाहर फेकने के बाद ओमोस को गाली देते हुए नजर आए लेसनर, अगले बार जरूर करेंगे कुछ बड़ा।
- Undertaker के अनुसार ब्रॉक लेसनर नही बल्कि इस रेसलर के हाथो उनकी Wrestlmania स्ट्रीक खत्म होनी चाहिए थी।