लोगन पॉल एक YouTuber के साथ-साथ एक पेशेवर बॉक्सर के रूप में अपने काम के कारण एक जाना पहचाना नाम बन गया है। उनकी फेम WWE में उनके मौजूदा रन के बाद ही बढ़ा, जहां उन्होंने द मिज़ और रोमन रेन्स के साथ शानदार मैच खेले।
लोगन पॉल आज रात रॉयल रंबल के दौरान अपनी वापसी करते दिखे और रिकोशे के साथ उनका एक क्रेजी स्पॉट हुआ। वास्तव में, इस मूव को लेकर एलोन मस्क ने भी ट्विटर पर इस पे प्रतिक्रिया व्यक्त की।
लोगन पॉल ने मेन्स रॉयल रंबल मैच में अपनी WWE वापसी की और अपनी उपस्थिति से सभी को चौंका दिया। मेवरिक ने 29 वें नंबर पर मैच में प्रवेश किया और मैच में प्रवेश करते ही उन्हें दर्शको से जोरदार तालियां मिलीं।
मैच के दौरान, द मेवरिक और रिकोशे एक समय आमने सामने रिंग के बाहर स्तिथि में थे और दोनो की सोच एक थी क्योंकि वे दोनों फ्लाइंग फोरआर्म के लिए गए और एक दूसरे से हवा में ही टकरा गए – और दोनो ने यह सुनिश्चित किया कि यह हाइलाइट रील का हिस्सा बन गया।
WWE ने इस इंस्टेंट क्लासिक मोमेंट को ट्विटर पर अपलोड किया और पूरी दुनिया ने इस पल पर कमेंट किया। इसमें एलोन मस्क भी शामिल थे, जिन्होंने कहा कि यह केवल समय की बात है। क्योंकि लोगन पॉल और एंड्रयू टेट एक UFC फाइट में आमने-सामने होने वाले है। स्वाभाविक रूप से, कई लोगों ने एलोन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
It’s only a matter of time (यह केवल समय की बात है।)
लोगन पॉल पहले ही एंड्रयू टेट को UFC फाइट के लिए चैलेंज कर चुके हैं । हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि लोगन पॉल के कंपनी में वापस आने के बाद WWE उनके लिए क्या योजना बनाती है।
- Maidaan Day 7 Box Office Collection।
- बड़े मियां छोटे मियां (BMCM) Day 7 Box Office Collection।
- WWE Raw में धमाका: चोटिल रिया रिप्ली को छोड़ना पड़ा Women’s World Championship, लिव मॉर्गन का मंसूबा पूरा!
- 350 करोड़ का ‘बड़ा’ दांव, 100 करोड़ का ‘मैदान’, हार गए दोनों, जानिए क्यों?
- Maidaan Day 6 Box Office Collection।