जिंदर महल (Jinder Mahal) पिछले कई समय से चोटों से गुजर रहे थे, लेकिन फिर वह इंडिया के स्पेशल WWE शो सुपरस्टार स्पेक्ट्रम के दौरान एक्शन में लौट आए। इसके बाद वह घर पर लगभग चार महीने बैठे और अपने अगले अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब लगता है वह समय एक बार फिर से मॉर्डन डे महाराजा के लिए आया है।
जिंदर महल (Jinder Mahal) इस हफ्ते WWE RAW के दौरान लौटे। उन्हें पहली बार गोरिल्ला पोजिशन इंटरव्यू स्पॉट में दिखाया गया था, जो सूट अप और जाने के लिए तैयार दिख रहे थे।
जिंदर महल (Jinder Mahal) ने फिर RAW के दर्शकों को शैंकी और वीर से मिलवाया। तीनों ने वास्तव में पिछले सप्ताह के WWE Main Event से अपनी शुरुआत की । जाहिर है, उनकी वह उपस्थिति पर्याप्त सफल थी कि उन्हें RAW पर एक ओर रन मिल रहा है।
इसके बाद जिंदर महल (Jinder Mahal) ने एक सिंगल एक्शन में जेफ़ हार्डी का सामना किया। ऐसा प्रतीत होता है जैसे WWE जिंदर महल को एक और रन दे रही हैं। हमें देखना होगा कि इस बार जिंदर महल (Jinder Mahal) कितनी दूर तक जाते है।
DON'T HINDER JINDER!#WWERaw pic.twitter.com/tm4ekCfc25
— WWE (@WWE) May 11, 2021
- WrestleMania 40 में भिड़ने वाले थे Brock Lesnar और Gunther? Gunther ने लेसनर को WWE का ‘अंतिम बॉस’ बताया।
- जॉन मोक्सली vs. कोनोसुके ताकेशिता: AEW डबल या नथिंग में धमाका या फीका मुकाबला?
- घुटने की चोट के कारण WWE से ब्रेक लेंगीं असुका।
- WWE WrestleMania 40 का डॉक्यूमेंट्री रिलीज में देरी: क्या द रॉक हैं असली वजह?
- लिव मॉर्गन का WWE में शानदार सफर: संघर्षों से सफलता की कहानी।