लिव मॉर्गन का WWE में शानदार सफर: संघर्षों से सफलता की कहानी।

Liv Morgan का WWE करियर वाकई कमाल का रहा है। Riott Squad में शामिल होने से लेकर आज इंडस्ट्री की सबसे सफल सुपरस्टार बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक है। हालांकि, कंपनी में उनके शुरुआती दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहे।

“द मिरेकल किड” के नाम से मशहूर लिव को WWE ने उस वक्त खोजा था, जब वो हूटर्स रेस्टोरेंट में काम कर रही थीं। वहां उनकी मुलाकात एक रेसलिंग कोच से हुई, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में आने में मदद की। हाल ही में क्रिस वैन व्लिट के साथ “इनसाइट” पर बातचीत के दौरान लिव ने बताया कि WWE में उनका शुरुआती अनुभव काफी कठिन था।

परिवार की आर्थिक दिक्कतों के बावजूद बचपन से ही उन्हें रेसलिंग का बहुत शौक था। ऐसे में वो अपने परिवार की मदद करना चाहती थीं, जिससे उनपर काफी दबाव आ गया था। शुरुआती असफलताओं के बावजूद उन्होंने अपनी स्किल्स में लगातार सुधार किया।

Liv Morgan ने बताया,

“मुझे सफल होने और अपने परिवार की मदद करने की बहुत ज़िम्मेदारी महसूस होती थी। मैं बस यही सोचती रहती थी कि ‘मुझे WWE में शामिल होना है और हमारा जीवन बदलना है।’ इस दबाव की वजह से हर गलती से लगता था कि मेरी नौकरी चली जाएगी। लेकिन समय के साथ मेरा प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया। ये सफर बहुत कठिन था, जितना मैंने सोचा था उससे कहीं ज़्यादा।”

2016 में Liv Morgan को रूबी रायट और सारा लोगन के साथ Riott Squad के हिस्से के रूप में मेन रोस्टर में शामिल किया गया। यह तिकड़ी काफी धाक जमाती थी।

ग्रुप से अलग होने के बाद, लिव ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें मनी इन द बैंक जीतना, दो बार विमेंस टैग टीम चैंपियन बनना और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीतना शामिल है। कुछ चोटों से वापसी के बाद अब उनकी निगाहें WWE विमेंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप पर हैं। वो दो हफ्तों में सऊदी अरब में होने वाले WWE किंग एंड क्वीन ऑफ द रिंग PLE में बैकी लिंच को चुनौती देंगी।

आपको लिव मॉर्गन के शुरुआती दिनों के संघर्षों के बारे में जानकर कैसा लगा? कमेंट्स में ज़रूर बताएं!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *