Liv Morgan और Lana के बीच रोमांस एंगल को WWE द्वारा ड्राप करने पर Miro ने कमेंट किया।

Monday Night Raw के 30 दिसंबर के एपिसोड में Liv Morgan ने WWE टीवी पर अपनी वापसी की और lana और Bobby Lashley की शादी को बाधित करते हुए द राइजिंग रूसी लेडी Lana के लिए अपना प्यार जताया।

हालाकि Lana ने Morgan के साथ इस रोमांटिक एंगल में शामिल होने से इनकार किया और दोनो महिलाओं ने एक वन टू वन मैच में स्टोरीलाइन को छोड़ने से पहले संक्षेप में झगड़ा किया।

क्रिस वान व्लियट के साथ हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान Miro फॉर्मर Rusev ने पुष्टि की कि “One Time Pop” प्राप्त करने के अलावा इस एंगल की और कोई योजना नहीं थी।

द बेस्ट मैन ने कहा:

“नो प्लान। नो प्लान। वन-टाइम पॉप। नो प्लान। इसके लिए बहुत सारी चीजें तैयार की गईं थी। यह वही था … यह एक बार की चीज थी, यह एक तरीका था जिससे की दर्शक इसके बारे में बात करे क्योंकि उस समय हमारा मैन टारगेट दर्शको को इस कंट्रोवर्सी एवं विवाद के विषय में बात करने का था और यही कारण है कि पूरी बात हुई। यह सब विवाद के बारे में था और हमने इसे हासिल किया। दुर्भाग्य से, अब कोई फॉलो-थ्रू नहीं है। लेकिन यही होता है जब आप लोगों को हर समय बदलते हैं। “

Video Owner-WWE

Leave a Comment