WWE के पूर्व सुपरस्टार पॉल वाइट (Paul Wight) को WWE में बिग शो (Big Show) के नाम से पूरी इंडस्ट्री में जाना जाता है। वह WWE में सबसे लंबे समय तक रहने वाले रेसलर्स में से एक भी है, उन्होंने AEW में जाने का फैसला करने से पहले लगभग दो दशक से अधिक समय WWE में बिताया है।
अंततः बिग शो (Big Show) ने WWE का दामन छोड़ते हुए AEW में अपनी जगह बनाई, जो प्रो रेसलिंग जगत और फैंस के लिए बहुत बड़े आश्चर्य की बात थी।
WWE और AEW में बैकस्टेज का माहौल निस्संदेह बहुत अलग है। जैसा कि कुछ पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने बहुत बार इस चीज़ का उल्लेख किया है। दोनों कंपनियों के अपने-अपने आदर्श हैं कि वे अपना काम कैसे करते हैं।
WWE में अपने बेहद सफल करियर के बावजूद, बिग शो (Big Show) को अक्सर विंस मैकमोहन द्वारा अचानक से ही बार बार अजीब ढंग से हील या बेबीफेस में बदल दिया जाता था जिस कारण फैंस द्वारा उनका मजाक भी बनाया जाता था। ऐसा लगता है कि बिग शो (Big Show) खुद भी इस बात से असहज महसूस करते थे।
WWE में अपने शुरुआती दौर में बिग शो (Big Show) ने भी शायद ही कभी रिंग में ज्यादा बात की है और ऐसा लगता है कि इसके पीछे एक कारण है। रेसलिंग विथ फ्रेडी के साथ बात करते हुए, पॉल वाइट (Paul Wight) ने खुलासा किया कि विंस मैकमोहन को WWE में उनका प्रोमो कट करना पसंद नहीं था।
“इसके पीछे कुछ भी कारण हो सकता है, पर मुझे लगता है कि विंस [मैकमोहन] को मेरे प्रोमो कट करने का तरीका पसंद नहीं आया। शायद उसे यह बात पसंद नहीं थी कि एक जायंट को रिंग बात करनी चाहिए। कारण जो भी हो, मैंने ज्यादा समय माइक पर नहीं बिताया। मेरे पास हर सोमवार की रात रॉ में प्रोमो सेगमेंट नहीं थे। पर इस पर मेरा बस नहीं था। ”
ऐसा लगता है कि पॉल वाइट (Paul Wight) AEW में काम करने से ज्यादा खुश हैं, क्योकि वहां मौजूद रचनात्मक माहौल ही ऐसा है जैसा कि बाकी रेसलर्स बताते रहते है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि AEW में पॉल वाइट (Paul Wight) के लिए आगे क्या प्लान है।
- द वाइपर रेंडी ऑर्टन को रेस्लमेनिया में RKO लगाते हुए देख सकते है फैंस, ऑर्टन की WWE में वापसी को लेकर आई बड़ी खबर।
- पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हुए IPL 2023 से बाहर, ये अनकैप्ड खिलाड़ी लेगा टीम में उनकी जगह।
- ओमोस द्वारा ब्रॉक लेसनर को रिंग से बाहर फेकने के बाद ओमोस को गाली देते हुए नजर आए लेसनर, अगले बार जरूर करेंगे कुछ बड़ा।
- Undertaker के अनुसार ब्रॉक लेसनर नही बल्कि इस रेसलर के हाथो उनकी Wrestlmania स्ट्रीक खत्म होनी चाहिए थी।
- अब WWE नही रेसलर कह रहे है WWE को अलविदा, Triple H का यह खास रेसलर छोड़ने वाला है WWE।