रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट आज समाप्त होने वाला है

रॉउडी रोंडा राउज़ी WWE रिंग में रैसलमेनिया 35 के बाद से नजर नहीं आईं और शायद वो वापस नहीं भी आये।

क्योकि राउज़ी का WWE अनुबंध आज, 10 अप्रैल को समाप्त हो रहा है यह उनके WWE के साथ अनुबंध की एक्सपायरी डेट है। परन्तु इस समय तक उनके स्टेटस को लेकर कोई पुख्ता समाचार नही है।

पॉल हेमन, जो राउज़ी के साथ हैं, ने संकेत दिया था कि उन्होंने और WWE ने एक एक्सटेंशन पर हस्ताक्षर किए हैं। लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन हेमैन ने उस विचार को वहीं रखा है।

हालांकि WWE शॉप अभी भी आधिकारिक रूप से रोंडा राउज़ी के मेरचेंडीज़ बेच रही है। उनका अनुबंध खत्म होने पर भी WWE को कम से कम 90 दिनों के लिए ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी।

हमें देखना होगा कि रोंडा राउजी के लिए आगे क्या प्लान है। हालांकि उनके wwe रीटर्न पर अभी एक बड़ा सवालिया निशान लग रहा है। इसके उलट WWE के अध्यक्ष निक खान अभी यह संकेत दिए थे कि राउजी WWE पर जल्द वापसी करते हुए दिखेगी

अब क्या होता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा परन्तु रोंडा के WWE पर वापसी करने पर वीमेन डिवीज़न को एक नई जान मिलेगी।

Leave a Comment