Royal Rumble के #1 नंबर पर एंट्री करने वाले Top-5 रेसलर जो कभी जीत नही पाए।

Royal Rumble का कांउटडाउन शुरू हो गया है Royal Rumble हर साल की शरुआत एक बड़े पैमाने पर धमाकेदार तरीके से करता है और इसे लेकर फैंस में काफी उत्तेजना रहती है।

Royal Rumble WWE के सबसे बड़े इवेंट रेस्लमनिया के लिए आधिकारिक रूप से शुरुआत का एलान करता है। Royal Rumble के 30 man एलिमिनेशन मैच में पहले नंबर पर प्रवेश करना अपने आप में एक विशेषाधिकार है, हालाँकि, उस स्थान से Rumble को जीतना बेहद मुश्किल साबित हुआ है!

1995 में Shawn Michaels और 2004 में Chris Benoit ही ऐसे दो रेसलर है जिन्होंने 1 नंबर पर एंट्री करते हुए Royal Rumble को जीता हो।इन दोनों को छोड़ दे तो अभी तक कोई और रेसलर यह मुकाम हासिल नहीं कर पाया है। कई रेसलर्स ने पहले एंट्रेंस के रूप में रंबल जीतने के लायक़ प्रयास किए लेकिन वह इस जीत में नहीं बदल पाए।

5. Sasha Banks – Royal Rumble 2018

Sasha Banks Image Credit-WWE

Sasha Banks ने 2018 के उद्घाटन महिलाओं के Royal Rumble मैच में पहले नंबर पर एंट्री करके एक विशेष उपलब्धि WWE की तरफ से प्राप्त कि। Boss Sasha Banks के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। साशा ने 54:46 मिनट तक रिंग में शानदार प्रदर्शन किया पर वह इस संघर्ष को जीत में नहीं बदल पाई।

Sasha Banks का Trish Stratus के साथ एक रोमांचक क्षण शेयर किया था sashaऔर Trish की भिड़ंत को फैंस कि तरफ से भी अच्छा पॉप अप मिला।

Trish Stratus भी उन तीन प्रवेशकों में से एक थी जिन्हें Sasha ने Rumble से बाहर कीया था। हालाँकि, Sasha का प्रयास पर्याप्त नहीं था क्योंकि वह अंतिम चार में पहुंची थी लेकिन Bella Twins ने रेसलमेनिया 34 में Sasha Banks की खोज को समाप्त कर दिया।

4. CM Punk- Royal Rumble 2011

CM PUNK Image Crdit-WWE

2011 रॉयल रंबल सीएम पंक के लिए एक शानदार दिन था। न्यू नेक्सस के नेता ने The Miz और Randy Orton से WWE चैंपियनशिप हासिल करने का मौका गवां दिया। फिर भी Cm Punk ने 40 man के इस Rumble में अपना शानदार प्रदर्शन दिया।

मैच शुरू होने से पहले ही ड्रामा शुरू हुआ क्योकि Punk की New Nexus का  Wade Barrett के Corre के साथ विवाद किया। इन सब के अलावा New Nexus की मदद से Punk ने 35:21 मिनट तक सात एलिमिनेशन के साथ शानदार धूम मचाई। परन्तु John Cena ने आते ही Punk वह उसकी टीम का सफाया कर दिया लेकिन फिर भी Punk रैसलमेनिया XXVII के main event में मुख्य स्थान पर थे ।

3.Roman Reigns- Royal Rumble 2016

Roman Reigns Image Credit-WWE

2016 में The Big Dog Roman Reigns ने 30-मैन रॉयल रंबल मैच में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप का बचाव करने के लिए नंबर 1 पर एंट्री की Mr. McMahon और Authority ने TLC 2015 में Triple H से क्रूरता से पेश आने के कारण जानबूझकर Reigns को मुश्किल स्थिति में डाला था।

WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में बने रहने के लिए Roman Reigns को 29 अन्य सुपरस्टार्स को पछाड़ना था। इस समय Big Dog एक जबरदस्त फॉर्म में थे हालांकि फैंस के बीच वह इतने लोकप्रिय नहीं थे। Reigns ने 5 सुपरस्टार्स को इस दौरान एलिमिनेट किया और एक घंटे से कुछ सेकंड कम समय तक रिंग में रहे। 

Triple H 30 वें प्रवेशक के रूप में रिंग में लौटे और The Game को Fans से एक बड़ा पॉप भी प्राप्त हुआ जब उसने Reigns को एलिमिनेट किया और अंत में HHH ने Dean Ambross को एलिमिनेट करके वे 14 वीं बार विश्व चैम्पियनशिप जीत गया। इसके बावजूद भी Roman Reigns के परफॉरमेंस लिए यह Rumble आज याद किया जाता है।

2.Brock Lesnar – Royal Rumble 2020

Brock Lesnar Image Credit-WWE

Royal Rumble 2020 के लिए खुद को नंबर वन प्रवेशक घोषित करके Brock Lesnar ने रेसलिंग फैंस में खलबली मचा दी क्योकि Lesnar पहले से ही WWE चैंपियन थे।

Brock Lesnar ने Royal Rumble की शरुवात से ही अपना आतंक शरू कर दिया और खिलोने के जैसे एक एक करके शरूवाती 13 स्टार्स को बड़ी आसानी से Rumble से बाहर कर दिया और एक रिकॉर्ड बना दिया और इतना शानदार प्रदर्शन वह कर रहा था कि फैंस केवल इस कारण आने वाले हर प्रतिभागी को पॉप दे रहे थे कि वह इस मॉन्स्टर को रोक सके।

हालांकि फिर आये Drew McIntyre ने Ricochet के Lesnar को दिए गए Low Blow की मदद से Brock Lesnar को बाहर कर दिया यह मोमेंट ऐसा बना की फैंस ने शानदार रिएक्ट किया।

1.Triple H – Royal Rumble 2006

HHH IMAGE CREDIT-WWE

The Game Triple H 2006 के Royal Rumble मैच में नंबर एक एंट्रेंट के रूप में प्रवेश करके Wrestlemania के मुख्य कार्यक्रम में लौटने के लिए बेताब थे । Triple H ने इस Rumble के विजेता Rey Mysterio के साथ कार्यवाही को शुरू किया। Triple H के इस Rumble में बहुत सारे दुश्मन थे क्योंकि उन्होंने The Big Show और Ric Flair के साथ पहले से ही झगड़ा चालू कर रखा था।

बहरहाल Triple H The Big Show और Ric Flair दोनों को जल्दी बाहर करने में कामयाब रहे।इसके अलावा उन्होंने show के वर्ल्ड टैग टीम चैम्पियनशिप के साथी Kane और Chavo Guerrero को भी बाहर कर दिया था। हील होने के बावजूद उन्होंने Rey Mysterio के साथ एक संक्षिप्त पार्टनरशिप की और इन दोनों ने मिलकर Rob Van Dam और Simon Dean जेसो को बाहर का रास्ता दिखाया।

 हालाँकि इस Rumble के अंतिम प्रवेशकर्ता Randy Orton थे जो HHH के पूर्व एवोल्यूशन पार्टनर थे और दोनों ने Mysterio के खिलाफ टीम बनाई पर 619 मास्टर Rey Mysterio ने Triple H की दूसरी Rumble जीत के लिए चले 1 घंटे तक के संघर्ष को खत्म किया।

Post List

Andrew Flintoff के साथ इंग्लैंड क्रिकेट का नया अध्याय शुरू।

reykumar25Sep 7, 20242 min read
Andrew Flintoff के साथ इंग्लैंड क्रिकेट का नया अध्याय शुरू।

इंग्लैंड के दिग्गज का कोचिंग में आगाज। इंग्लिश क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) को इंग्लैंड…

100 दिनो के बाद वापसी करने वाला यह WWE सुपरस्टार मात्र चंद सेकेंड में हारा : क्या यह उनके करियर का अंत है?

reykumar25Sep 7, 20242 min read
100 दिनो के बाद वापसी करने वाला यह WWE सुपरस्टार मात्र चंद सेकेंड में हारा : क्या यह उनके करियर का अंत है?

WWE HINDI NEWS: WWE SmackDown में जियोवानी विंची (Giovanni Vinci)  की वापसी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। 137 दिनों के लंबे इंतजार के बाद रिंग…

WWE Bad Blood 2024 में LA Knight के संभावित ऑपोनेंट।

reykumar25Sep 5, 20243 min read
WWE Bad Blood 2024 में LA Knight के संभावित ऑपोनेंट।

WWE Hindi News :- WWE US Champion LA Knight अब आने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट Bad Blood मे अपनी चैम्पियनशिप डिफेंड करने को तैयार है।…

WWE NXT No Mercy: Jaida Parker का शानदार प्रदर्शन और जैपनीज स्टार Giulia का धमाकेदार डेब्यू।

reykumar25Sep 2, 20242 min read
WWE NXT No Mercy: Jaida Parker का शानदार प्रदर्शन और जैपनीज स्टार Giulia का धमाकेदार डेब्यू।

नई प्रतिभा Jaida Parker ने NXT महिला चैंपियन Roxanne Perez के खिलाफ हार के बावजूद अपना प्रदर्शन दिखाया, लेकिन यह पूर्व न्यू जापान प्रो-रेसलिंग स्टार…

100 दिनों की बादशाहत: लिव मॉर्गन

reykumar25Sep 2, 20242 min read
100 दिनों की बादशाहत: लिव मॉर्गन

Liv Morgan: इस साल जनवरी में रॉयल रंबल में चोट से वापसी करने के बाद, Liv Morgan ने घोषणा की कि 2024 “लिव मॉर्गन रिवेंज…

Kevin Nash ने बताया, कैसे उन्हें एक मैच के दौरान लगा की Brock Lesnar रिंग में ही मर गए है।

reykumar25Sep 2, 20242 min read
Kevin Nash ने बताया, कैसे उन्हें एक मैच के दौरान लगा की Brock Lesnar रिंग में ही मर गए है।

WWE के दिग्गज Kevin Nash ने Brock Lesnar और Kurt Angle के साथ हुए कुख्यात मैच में घटी उस खतरनाक घटना को याद किया है,…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *