Sami Zyan Trial: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की शुरूआत द ब्लडलाइन (The Bloodline) के साथ हुई । आज Sami Zayn के ट्रायल का सैगमेंट फैंस को देखने को मिला।

सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को ट्राइबल चीफ के न्याय विधान से गुजरना पड़ा और उनके ऊपर आरोप लगाए गए। हालांकि वो इस बार बच गए और रोमन रेंस ने उनको लेकर बड़ी बात कही।
The Sami Zyan Trial Segment

आज के एपिसोड में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की ब्लडलाइन के प्रति वफादारी एक बार फिर से खतरे में पड़ गई थी। आजबके शो में एंट्री के वक्त सैमी थोड़ा मायूस भी लगे। शो की शुरुवात में पॉल हेमन ने पहले प्रोमो कट किया। उन्होंने पूरी तरह सैमी को धोखेबाज करार दिया।

पॉल हेमन ने दलील दी कि सैमी ज़ेन (Sami Zayn) पहले दिन से ही ब्लडलाइन को धोखा दे रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के केविन ओवेंस के साथ मिले हुए होने का आरोप भी लगाया। पॉल हेमन ने आगे कहा कि सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की वजह से ब्लडलाइन की योजनाएं फेल हो रही है।
पॉल हेमन ने इसके बाद सैमी के आरोपों को साबित करने के लिए चार वीडियो दिखाए। इन वीडियोज को देखने के बाद ऐसा लगा कि सैमी सच में ब्लडलाइन को धोखा दे रहे हैं।
सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने अपने आप को डिफेंड नहीं करने का फैसला किया।

इसके पश्चात सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को अपना पक्ष रखने का मौका मिला। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें ये सब देखकर बहुत दुख हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो बहुत निराश है और अपने आप को डिफेंड नहीं करना चाहते हैं।
ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को आया गुस्सा, सजा का हुआ एलान।

इसके बाद रोमन रेंस गुस्से में बोले की सैमी को इतना अहंकार हो गया कि वो अपने आपको डिफेंड भी नहीं करना चाहते हैं। रेंस ने कहा कि सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने द ब्लडलाइन की बेइज्जती करवाई है। फिर रोमन ने सोलो सिकोआ को सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को सजा देने के लिए कहा।
सोलो इसके बाद सैमी के पास गए और उन्होंने अपना फिनिशिंग मूव समोअन स्पाइक सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को देने ही वाले थे की जे उसो ने उन्हें पकड़ लिया।
जे उसो ने किया सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का बचाव।

ये देखकर एक बार रोमन रेंस खुद चौंक गए। जे उसो ने यहां से इस केस की कमान संभाली और सैमी को डिफेंड किया। जे उसो ने सैमी की वफादारी के वीडियो भी दिखाए। इन वीडियो में दिख रहा था कि कैसे सैमी ने द ब्लडलाइन की हमेशा मदद की है।
इसके बाद जे ने कहा कि जो भी चाहता है ज़ेन ब्लडलाइन में मौजूद रहे वो हाथ खड़ा करें। एरीना में मौजूद लगभग सभी लोगों ने अपना हाथ खड़ा किया। जे उसो के साथ-साथ जिमी उसो ने भी अपना हाथ ऊपर किया।
ट्राइबल चीफ ने किया सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को आरोपी से बरी।
इसके बाद रोमन रेंस का गुस्सा शांत हुआ। रेंस ने कहा कि सैमी फिलहाल के लिए दोषी नहीं पाए गए है। लेकिन Royal Rumble में उनका अंतिम टेस्ट होगा। ट्राइबल चीफ ने कहा कि सैमी को इस रात का अंत शानदार तरीके से करना होगा और वो सीधे इसके बाद Royal Rumble में मिलेंगे।
रोमन ने कहा कि सैमी ब्लडलाइन में रहेंगे या नहीं इसका फैसला Royal Rumble इवेंट में हो जाएगा। अंत में जे उसो और जिमी उसो ने सैमी को गले लगाया और इस सैगमेंट का अंत किया।
- WWE के पास ब्रे वायट के फीन्ड कैरेक्टर के लिए कोई योजना नहीं है।
- WWE गुंथर (GUNTHER) को लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बनाने की तैयारी में है।
- Ryback ने अपने रिटर्न रेसलिंग मैच के लिए गोल्डबर्ग को दी चुनौती कहा आइए में आपको रिटायर करता हूं।
- Roman Reigns के 1000 दिनों के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को लेकर WWE लीजेंड ने दिया रिएक्शन कहा में पिछले 28 सालो से चैंपियन हूं।
- WWE NIGHT OF CHAMPIONS में हार के बाद खून से सने चहरे में बदले के लिए बेताब नजर आई “The Man” Becky Lynch।