12 वर्ष बाद अजय देवगन फिर सिंघम बन करेंगे दर्शकों के दिल पर राज, सिंघम अगेन का मूर्हत की तस्वीरे आई सामने।

बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से वापसी कर रहे हैं। सिंघम अगेन का मूहर्त हो गया है और इस फिल्म में भी अजय देवगन सिंघम बन अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

अजय देवगन सिंघम के रोल में

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सुर्खियों में है। साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘सिंघम’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

सिंघम से ही इस कॉप यूनिवर्स का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद वर्ष 2014 में इसकी दूसरी किस्त ‘सिंघम रिटर्न्स’ आई, जिसे भी फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया। वहीं पिछले कुछ समय से इसकी तीसरी किस्त भी चर्चाओं में है।

मेकर्स ने भी इस फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। सिंघम अगेन का शुभारंभ हो गया है। फिल्म के एक्टर्स ने बकायदा पोस्ट कर इसकी खुशखबरी सभी फैंस के साथ शेयर की है।

अजय देवगन एक बार फिर ‘सिंघम अगेन’ में सिंघम बने नजर आएंगे।

12 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अजय देवगन एक बार फिर सिंघम बन फैंस के दिलो पर राज करने के लिए तैयार हैं। इस बार फिल्म की स्टारकास्ट भी पहले से काफी बड़ी और दमदार होने वाली है।

‘सिंघम अगेन’ के शुभारंभ की जानकारी अजय देवगन, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारों ने पोस्ट कर शेयर की। सभी एक्टर्स ने फिल्म की शुरुआत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इसका जश्न मनाते हुए लिखा है, ’12 वर्ष पहले, हमने भारतीय सिनेमा को इसका सबसे बड़ा सिनेमाई कॉप यूनिवर्स दिया था।’

अजय देवगन और अक्षय कुमार ने की सिंघम अगेन के मूहर्त की तस्वीरे शेयर:

सिंघम अगेन के एक्टर्स ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है,

'इतने वर्षों में हमें जो प्यार मिला है, उससे ताकत और मजबूत हुई है और सिंघम परिवार अब बड़ा हो गया है। आज हम सिंघम अगेन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक साथ आए हैं।' 

शेयर की गई तस्वीर में सुपरस्टार अजय देवगन, रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी पूजा करते हुए और कैमरा के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म की शूटिंग शुरू होने मात्र की खबर ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है।

सूर्यवंशी की तरह ‘सिंघम अगेन’ भी होगी मल्टीस्टारर फिल्म।

‘सिंघम अगेन’ के बारे में आई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन कपूर इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा इसकी लीड एक्ट्रेस के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सबसे आगे आ रहा है।

Arjun Kapoor

हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर अभी ऑफिशियल अपडेट आना बाकी है। अगर ये सभी खबरें सच होती हैं, तो यह एक काफी बड़ी मल्टीस्टारर मूवी होगी, जो दर्शकों का फिल्म के प्रति हाइप को बढ़ा देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *