WWE हिंदी न्यूज़: Adam Cole के WWE कॉन्ट्रैक्ट पर अपडेट।

NXT Takeover 36 में काइल ओ’रेली (Kyle O’Reilly) से हारने के बाद एडम कोल (Adam Cole) का WWE अनुबंध आधिकारिक तौर पर शुक्रवार 27 अगस्त 2021 को समाप्त हो गया था।

हालांकि अभी फाइटफुल सेलेक्ट ने एडम कोल (Adam Cole) की स्थिति पर एक बड़ा अपडेट प्रदान किया है। फाइटफुल ने WWE में अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है जिन्होंने पुष्टि की है कि कोल ने अभी तक WWE के साथ फिर से साइन नहीं किया है, और वह अभी एक पूरी तरह से फ्री एजेंट है।

WWE में कई सूत्रों ने संकेत दिया कि एडम कोल (Adam Cole) से प्रस्ताव मानने की उम्मीद है हालांकि वह शुक्रवार को स्मैकडाउन में मौजूद नहीं थे, और विंस मैकमोहन से उनकी कोई मुलाकात नही हुई, जिस पर कई फैंस को संदेह था जब उन्होंने अपनी ट्विच स्ट्रीम रद्द कर दी थी।

हालांकि अभी एडम कोल (Adam Cole) के अगले मूव के विषय मे कोई भी पुख्ता खबर सामने नही आई है। हम इस से संबंधित सभी रिपोर्ट से आपको अपडेट करते रहेंगे।

Leave a Comment