पिछले साल से जब रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE में अपनी वापसी की है उन्होंने हील कैरेक्टर अपना लिया है और उनका यह बदलाव और तौर-तरीकों WWE के पिछले कुछ वर्षों में सबसे अच्छे बदलावों में से एक है।
एक उबाऊ और नीरस बेबीफेस कैरेक्टर से WWE में सबसे पसंदीदा हील्स में से एक में रोमन रेंस (Roman Reigns) का परिवर्तन निश्चित रूप से WWE की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
रोमन रेंस (Roman Reigns) कई दर्शको खासकर अमेरिकी फैंस के लिए असहनीय थे जब वह एक बेबीफेस थे और प्रशंसक और उनके साथी रेसलर समान रूप से इस धारणा से सहमत थे। यह इस तथ्य के बावजूद है कि रेंस ने बेस्ट ऑफ द बेस्ट के खिलाफ कई हाई प्रोफाइल मैचों में भाग लिया है।
इस हफ्ते के फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के WWE ड्राफ्ट एपिसोड में, रोमन रेंस (Roman Reigns) स्मैकडाउन के लिए पहले राउंड की पहली पिक थे। इसके बाद मंडे नाइट ने अपनी पहली पिक के तौर पर WWE चैंपियन बिग ई (Big E) को चुना।
रोमन रेंस (Roman Reigns) इसके बाद ट्विटर पर आए और फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में पहली पिक होने के बारे में अपनी खुद की प्रशंसा करने लगे उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि वह ‘द वन’ हैं।
“I am the one #AcknowledgeMe #WWEDraft”
फिलहाल रोमन रेंस (Roman Reigns) 21 अक्टूबर को WWE क्राउन ज्वेल में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करने के लिए तैयार हैं। यह देखा जाना बाकी है कि इस बहुप्रतीक्षित मैच में कौन अंत मे रिंग में टॉप पर रहता है।
I am the one. #AcknowledgeMe #WWEDraft pic.twitter.com/BP4jQDJ86y
— Roman Reigns (@WWERomanReigns) October 2, 2021
- डेव बॉतिस्ता (Dave Bautista) : ड्रग्स स्मगलर से WWE सुपरस्टार बनने की एक संघर्ष भरी यात्रा।
- द वाइपर रेंडी ऑर्टन को रेस्लमेनिया में RKO लगाते हुए देख सकते है फैंस, ऑर्टन की WWE में वापसी को लेकर आई बड़ी खबर।
- पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हुए IPL 2023 से बाहर, ये अनकैप्ड खिलाड़ी लेगा टीम में उनकी जगह।
- ओमोस द्वारा ब्रॉक लेसनर को रिंग से बाहर फेकने के बाद ओमोस को गाली देते हुए नजर आए लेसनर, अगले बार जरूर करेंगे कुछ बड़ा।
- Undertaker के अनुसार ब्रॉक लेसनर नही बल्कि इस रेसलर के हाथो उनकी Wrestlmania स्ट्रीक खत्म होनी चाहिए थी।
1 thought on “रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कहा वह नंबर वन है।”