रोंडा राउजी (Ronda Rousey) फिलहाल फिर से चर्चा में हैं, क्योकि पूर्व UFC चैंपियन WWE के साथ बड़ी वापसी की तैयारी कर रही हैं। सभी संकेत उसकी वापसी की ओर इशारा करते हैं जो आज रात के WWE रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट में हो सकती है।
WWE में पहली बार शामिल होने के बाद रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का एक यादगार रन था। रोंडा ने उस समय सभी शीर्ष सितारों का सामना किया और रैसलमेनिया जैसे प्रमुख आयोजनों में काफी सुर्खियां बटोरीं थी। रोंडा राउजी (Ronda Rousey) रेस्लिंग इंडस्ट्री में एक काफी बड़ा नाम है और एक ऐसी हस्ती है जिसे प्रशंसक देखना पसंद करती हैं ।
कई बैटिंग ऑड्स की रिपोर्ट की माने तो रोंडा राउजी (Ronda Rousey) इस साल का रॉयल रंबल जीतने वाली है और रैसलमेनिया में एक बड़ा टाइटल फाइट करेगी। अगर वो विमेंस रंबल में एंट्री करती हैं तो ऐसे होने की पूरी पूरी संभावनाएं है।
हाल ही में रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो पर, डेव मेल्टज़र ने रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के वर्तमान रन की लंबाई पर चर्चा की।
“मैंने जो सुना है, उसके हिसाब से यह एक साल का सौदा है। मेरी समझ से… मुझे नहीं पता कि वह हर हफ्ते वहां होगी या नहीं, लेकिन मेरी समझ में इस बार ऐसा बिल्कुल नही है कि वह रंबल में एक मैच दिखे और फिर रैसलमेनिया में एक मैच और फिर गायब। इस बार उससे कहीं अधिक है।”
यह WWE यूनिवर्स के फैंस के लिए काफी खुशी की खबर है। क्योकि रोंडा राउजी (Ronda Rousey) नीरस सी पड़ी WWE विमेंस डिवीजन में एक पूरी तरह से नई जान भर सकती हैं। एक साल के दौरान रोंडा के लिए WWE में अच्छे प्रतिस्पर्धी की कमी नहीं है। तथ्य यह है कि इस बार कुछ भी एकतरफा नहीं है और भी अधिक संभावनाएं देखने को मिलेगी।
रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के साथ क्या होता है, यह जानने के लिए फैंस को आज रात के WWE रॉयल रंबल को देखना होगा। शो में और भी कई बड़े सरप्राइज होने चाहिए। हम देखेंगे कि रोंडा ने अपने नवीनतम WWE रन के लिए क्या योजनाएँ बनाई हैं।
- WWE के पास ब्रे वायट के फीन्ड कैरेक्टर के लिए कोई योजना नहीं है।
- WWE गुंथर (GUNTHER) को लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बनाने की तैयारी में है।
- Ryback ने अपने रिटर्न रेसलिंग मैच के लिए गोल्डबर्ग को दी चुनौती कहा आइए में आपको रिटायर करता हूं।
- Roman Reigns के 1000 दिनों के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को लेकर WWE लीजेंड ने दिया रिएक्शन कहा में पिछले 28 सालो से चैंपियन हूं।
- WWE NIGHT OF CHAMPIONS में हार के बाद खून से सने चहरे में बदले के लिए बेताब नजर आई “The Man” Becky Lynch।
1 thought on “रोंडा राउजी (Ronda Rousey) की नई WWE डील 1 साल की है।”