पूर्व NXT UK चैंपियन वाल्टर (WALTER) अपने WWE स्टेटस को लेकर चल रही अफवाहों के बीच अविश्वसनीय बॉडी शेप में दिख रहे हैं।
कुछ समय पूर्व उनके साथ यह मसला था कि वाल्टर (WALTER) अपनी पत्नी और परिवार से दूर अमेरिका नहीं जाना चाहते थे, लेकिन हाल के घटे घटनाक्रमों ने कई लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि यहाँ अब पहले जैसे कोई मसला नही है और कुछ नया होने की संभावना है।
वाल्टर (WALTER) अब अपनी पत्नी से अलग हो चुके है और अब अपनी साथी NXT UK रेसलर जिनी (Jinny) को डेट कर रहे है, और ऐसी चर्चा भी है कि उसे यूरोप में रहने की अब वैसी इच्छा नहीं है जैसी उसे पहले थी।
वाल्टर (WALTER) ने हाल ही में WWE के UK दौरे पर आये मेन रॉस्टर स्टार्स सिजेरो, ड्रू मैकइंटायर, शेमस और फिन बैलर के साथ कई मैचों में काम किया है।
वाल्टर (WALTER) अभी भी अपने Imperium ग्रुप के सदस्यों मार्सेल बार्थेल और फैबियन आइचनर (Marcel Barthel and Fabian Aichner) के साथ गठबंधन किये हुए है, जो वर्तमान NXT टैग टीम चैंपियन हैं, और उन्हें WWE.com पर NXT UK के बैनर से भी हटा दिया गया है, हालांकि वह अभी भी ब्रांड के रोस्टर पेज पर सूचीबद्ध हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य में उनके साथ क्या होता है, लेकिन वाल्टर (WALTER) निश्चित रूप से अपने सर्वश्रेष्ट आकार में आने के लिए काम कर रहै है, जैसा कि आप नीचे देख सकते हैं:
Can we take a moment to appreciate @WalterAUT looking better than ever 🤯👏
— WWE on BT Sport (@btsportwwe) November 29, 2021
A lot of graft has gone into this. Nothing but respect 👊 pic.twitter.com/1b6SMVPoSj
- Ryback ने अपने रिटर्न रेसलिंग मैच के लिए गोल्डबर्ग को दी चुनौती कहा आइए में आपको रिटायर करता हूं।
- Roman Reigns के 1000 दिनों के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को लेकर WWE लीजेंड ने दिया रिएक्शन कहा में पिछले 28 सालो से चैंपियन हूं।
- WWE NIGHT OF CHAMPIONS में हार के बाद खून से सने चहरे में बदले के लिए बेताब नजर आई “The Man” Becky Lynch।
- WWE Night of Champions में होने वाले मुकाबले, वह सभी बाते जो शो को शानदार बनाने वाली है।
- WWE के बिकने के बाद WWE और UFC एक नई कंपनी के नाम पर विचार कर रहे हैं।