जब से कोरोना महामारी ने पृथ्वी पर अपना आतंक बरपाना शुरू किया है तब से विंस मैकमोहन और उनके क्रिएटिव टीम को भी पता नही क्या हो गया है वो भी फैंस के दिलो पर अपना कहर बरपा रहे है। क्योकि बजट कटौती के नाम पर WWE एक के बाद एक बहुत सारे रेसलर्स को अपने कॉन्ट्रक्ट से आये दिन रिलीज़ कर रही है।
WWE इस साल तो अपने एक से बढ़कर एक A+ कैटेगरी में आने वाले स्टार्स को भी नही बख्स रही है और कई चोकाने वाले बड़े नामों को रिलीज कर रही है इसी लिस्ट में आज एक बड़ा नाम और जुड़ गया है जो है “ब्रे वायट (Bray Wyatt)” का।
जी हा आपने ऊपर सही पढ़ा WWW ने BRAY WYATT, जो फिलहाल फैंस की नजरों में “The Fiend” का चरित्र निभा रहे थे, को अपने कॉन्ट्रक्ट से रिलीज कर दिया है। पूर्व WWE चैंपियन को रैसलमेनिया के हुई रॉ के बाद से नहीं देखा गया है। उस सेगमेंट के दौरान, वायट ने “नई शुरुआत” के लिए आशा व्यक्त की थी। परन्तु WWE में अब ऐसा नहीं होगा।
WWE ने एक ट्वीट के जरिये यह खबर दी:
WWE ने ब्रे वायट की रिहाई को लेकर समझौता कर लिया है। हम उनके भविष्य के सभी प्रयासों में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
ब्रे वायट 2009 से WWE के साथ हैं। उन्हें पहले हस्की हैरिस (Husky Harris) के रूप में पेश किया गया था जो ज्यादा सफल नही हुआ था, फिर उस किरदार को NXT में वापस भेज दिया गया।
फिर वायट फैमिली (Wyatt Family) गिमिक का आविष्कार किया गया था और वह अंततः एरिक रोवन और ल्यूक हार्पर के साथ ग्रुप बनाकर मुख्य रोस्टर में लौट आए। इस ग्रुप को बाद में Braun Strowman ने भी जॉइन किया।
यह WWE द्वारा एक बहुत ही चोकाने वाली रिलीज़ है वायट पूरे वर्षों में कुछ शानदार स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे है, विशेष रूप से द फीन्ड (The Fiend) और Firefly Fun House उनके हालिया रन में से एक थे।
इस सब के बीच विशेष तथ्य यह है कि विंस मैकमोहन अभी कुछ समय पहले ही टीज़ किया था कि WWE भविष्य में AEW को और सुपरस्टार दे सकता है, और इस स्टेटमेंट के बाद ही Bray रिलीज़ कर दिए गए।
WWE has come to terms on the release of Bray Wyatt. We wish him the best in all his future endeavors. https://t.co/XIsUbaMUZ7 pic.twitter.com/koRuC3w1yr
— WWE (@WWE) July 31, 2021
- WWE MITB 2022:- Bobby Lashley ने यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
- थ्योरी (Theory) ने जीता मेन्स मनी इन द बैंक लैडर मैच।
- राष्ट्र कवच ओम बॉक्स ऑफिस Day 1: आदित्य रॉय कपूर अभिनीत फिल्म ने पहले दिन सिंगल स्क्रीन पर अच्छा कलेक्शन किया।
- कार्मेला (Carmella) ने अपने MITB गियर की एक झलक शेयर की।
- सीजाइरो (Cesaro) अब All Elite है।
1 thought on “WWE ने Bray Wyatt को रिलीज किया।”