2 बार के NXT चैंपियन और पहले यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर (Finn Balor) एक बार फिर से WWE मैन रोस्टर में है। 2019 में NXT में वापसी के बाद से उन्होंने हाई प्रोफाइल मैचों में भाग लिया है। इससे पहले, Balor कुछ वर्षों तक मेन रोस्टर में काम कर रहे थे, जहाँ उनका अच्छी तरह से उपयोग नहीं किया गया था।
NXT में एक बेहद सफल दूसरे रन के बाद, फिन बैलर (Finn Balor) ने जुलाई में फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन से मेन रोस्टर में अपनी वापसी की और अब वह WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ फ्यूड कर रहे हैं।
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के इस हफ्ते के एपिसोड में फिन बैलर (Finn Balor) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। यह शुरू से अंत तक एक बहुत ही गहन मैच था क्योंकि दोनों स्टार्स ने जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी जी जान लगा दी थी।
मैच से पहले द उसोज़ ने फिन बैलर (Finn Balor) पर हमला किया था लेकिन फिर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। दुर्भाग्य से, वह रोमन रेंस (Roman Reigns) को हरा नहीं पाए, जब रेंस ने उन्हें गिलोटिन सबमिशन होल्ड में जकड़ लिया तो वह उसका तोड़ नही निकाल पाए।
मैच के बाद जैसे ही रोमन रेंस (Roman Reigns) पॉल हेमन के साथ रिंग से बाहर जाने लगे तो अचानक, एक लाल बत्ती और रिंग के ऊपर से दिल की धड़कने की आवाज से रेंस का संगीत एक पल के लिए बाधित हुआ।
यही एक संकेत था कि फिन बैलर (Finn Balor) रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ अपने डेमन गिमिक यानी Demon Finn Balor को वापस ला रहे हैं। संभावना यह है कि दोनों एक बार फिर 26 सितंबर को WWE एक्सट्रीम रूल्स पे-पर-व्यू में भिड़ेंगे।
What was that?#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @FinnBalor pic.twitter.com/gEspmvDUMt
— WWE (@WWE) September 4, 2021
हालांकि यह लाल लाइट को कई फैंस The Fiend के रिटर्न से भी जोड़ रहे है पर इसके चांस बहुत कम है क्योकी Wyatt को WWE से रिलीज़ कर दिया गया है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि WWE कैसे इस फ्यूड को बुक करती है।
- Ryback ने अपने रिटर्न रेसलिंग मैच के लिए गोल्डबर्ग को दी चुनौती कहा आइए में आपको रिटायर करता हूं।
- Roman Reigns के 1000 दिनों के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को लेकर WWE लीजेंड ने दिया रिएक्शन कहा में पिछले 28 सालो से चैंपियन हूं।
- WWE NIGHT OF CHAMPIONS में हार के बाद खून से सने चहरे में बदले के लिए बेताब नजर आई “The Man” Becky Lynch।
- WWE Night of Champions में होने वाले मुकाबले, वह सभी बाते जो शो को शानदार बनाने वाली है।
- WWE के बिकने के बाद WWE और UFC एक नई कंपनी के नाम पर विचार कर रहे हैं।