टोक्यो ओलंपिक में अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन के कारण गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) अब खेल की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गए है। WWE उसे साइन करना चाहता था और उन्होंने उस तथ्य को छिपाया नहीं क्योंकि विंस मैकमोहन (Vince Mcmahon) ने उसे साइन करने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी।
WWE आखिरकार इस महीने गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाने में कामयाब भी रहा और गेबल स्टीवसन के भविष्य के विषय मे लगाई जा रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया गया।
गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) ने भी हाल ही में स्वीकार किया था कि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने उन्हें WWE के साथ साइन करने में बहुत बड़ा प्रभाव डाला था क्योंकि लेसनर के करियर की राह कुछ ऐसी थी जो गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) को प्रभावित करती है।
रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लैटर पर डेव मेल्टज़र के अनुसार , गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) की किस्मत दिन प्रतिदिन बेहतर होती दिख रही है। स्टीवसन वर्तमान में सबसे अच्छा भुगतान पाने वाले अमेच्योर रेसलर बन गए हैं, जिसमे उनके टोक्यो ओलंपिक से जीते गए पैसे, उनके NFT से आने वाले पैसे और उनके गारंटीकृत WWE अनुबंध के पैसे शामिल है।
मिनेसोटा के इस सीज़न में जाने के बाद गेबल स्टीवसन अब तक का सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाला रेसलर लग रहा है। उन्हें उनके स्वर्ण पदक जीतने के लिए $250000 मिले, वही वह NFT में 20000 डॉलर प्रति माह कमा रहे हैं और वह एक WWE गारंटी अनुबंध पर हैं।
WWE गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) के लिए एक रिमोट ट्रेनिंग फैसिलिटी भी खोल रहा है , इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि जब वह वहां डेब्यू करेंगे तो कंपनी में उनका प्रदर्शन किस लेवल का होगा।
- डेव बॉतिस्ता (Dave Bautista) : ड्रग्स स्मगलर से WWE सुपरस्टार बनने की एक संघर्ष भरी यात्रा।
- द वाइपर रेंडी ऑर्टन को रेस्लमेनिया में RKO लगाते हुए देख सकते है फैंस, ऑर्टन की WWE में वापसी को लेकर आई बड़ी खबर।
- पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हुए IPL 2023 से बाहर, ये अनकैप्ड खिलाड़ी लेगा टीम में उनकी जगह।
- ओमोस द्वारा ब्रॉक लेसनर को रिंग से बाहर फेकने के बाद ओमोस को गाली देते हुए नजर आए लेसनर, अगले बार जरूर करेंगे कुछ बड़ा।
- Undertaker के अनुसार ब्रॉक लेसनर नही बल्कि इस रेसलर के हाथो उनकी Wrestlmania स्ट्रीक खत्म होनी चाहिए थी।