WWE Day 1 कंपनी का साल का पहला प्रीमियम लाइव इवेंट है जिसने आज धमाकेदार अंदाज में आगाज किया। विंस मैकमोहन की कंपनी स्पष्ट रूप से चीजों को एक बड़ी शुरुआत देना चाहती थी।
Day 1 में बड़े मैच में यूनिवर्सल टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का सामना रोमन रेंस (Roman Reigns) से होना था। फिर प्लान बदल गया। क्योकि रोमन रेंस कोरोना पॉजिटिव पाए गए इसलिए ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का मैच रद्द कर दिया गया और उन्हें Raw ब्रांड की चैंपियनशिप के लिए जाना पड़ा।

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को फिर WWE टाइटल के लिए फ़ेटल फाइव-वे मैच में रखा गया था। मैच के अंत में जब बिग ई (Big E) लेसनर पर अपना फिनिशर लगा रहे थे तभी द बीस्ट इंकारनेट ने इसे एक F5 में उलट दिया और मैच जीत लिया।
अब ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) एक बार फिर से WWE चैंपियन हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बिंदु WWE की आगामी योजनाओं को कैसे बदलता है, लेकिन निश्चित रूप से WWE ने मूल रूप से DAY 1 के लिए जो योजना बनाई थी वह पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
- जब WWE ने ऑस्टिन थ्योरी के मनी इन द बैंक लैडर मैच के जितने का फैसला किया
- WWE MITB 2022:- Bobby Lashley ने यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
- थ्योरी (Theory) ने जीता मेन्स मनी इन द बैंक लैडर मैच।
- राष्ट्र कवच ओम बॉक्स ऑफिस Day 1: आदित्य रॉय कपूर अभिनीत फिल्म ने पहले दिन सिंगल स्क्रीन पर अच्छा कलेक्शन किया।
- कार्मेला (Carmella) ने अपने MITB गियर की एक झलक शेयर की।
2 thoughts on “WWE DAY 1- ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) फिर से WWE चैंपियन बने।”