गंथर (Gunther) ने NXT UK में एक लिजेंड्री रन बनाया था क्योंकि वह रिकॉर्ड 870 दिनों तक NXT यूके चैंपियन रहे थे, और गंथर (Gunther) आधुनिक WWE में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले चैंपियन बन गए थे।
गंथर (Gunther) NXT टेकओवर 36 में इल्जा ड्रैगुनोव से अपना टाइटल हार गए थे। अब गंथर (Gunther) SmackDown के रोस्टर में है और वह WWE अंडिस्प्यूट चैंपियन रोमन रेंस के साथ एक स्टोरीलाइन चाहते हैं।
गंथर (Gunther) और लुडविग कैसर ने इस साल की शुरुआत में शुक्रवार की रात स्मैकडाउन से अपने मेन रोस्टर की शुरुआत की।
गंथर (Gunther) ने उसके बाद जून 2022 में इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप जीती। तब से, वह बहुत टॉप लेवल पर रेसलिंग कर रहा है।
विट्टी व्हिटियर के साथ बात करते हुए , गंथर (Gunther) से पूछा गया कि क्या वह किस WWE रेसलर के साथ आगे स्टोरीलाईन बनाना चाहेंगे। इस सवाल के जवाब में इस ऑस्ट्रियाई दिग्गज ने स्पष्ट किया कि वह ट्राइबल चीफ रोमन रेंस के साथ एक फ्यूड चाहते हैं।
"मेरे पास इसके लिए कोई लिस्ट नहीं है, लेकिन यह रोमन रेन्स हो सकते है। हाँ।"
गंथर (Gunther) ने पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में एक शानदार मैच में शिंसुके नाकामुरा के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव किया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य में किसी प्वाइंट पर रोमन रेंस के साथ उनका सामना होगा या नहीं।
- WrestleMania 40 में भिड़ने वाले थे Brock Lesnar और Gunther? Gunther ने लेसनर को WWE का ‘अंतिम बॉस’ बताया।
- जॉन मोक्सली vs. कोनोसुके ताकेशिता: AEW डबल या नथिंग में धमाका या फीका मुकाबला?
- घुटने की चोट के कारण WWE से ब्रेक लेंगीं असुका।
- WWE WrestleMania 40 का डॉक्यूमेंट्री रिलीज में देरी: क्या द रॉक हैं असली वजह?
- लिव मॉर्गन का WWE में शानदार सफर: संघर्षों से सफलता की कहानी।