रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने सऊदी अरब में WWE क्राउन ज्वेल का मैन इवेंट किया। उस मैच में चीजे जिस हिसाब से हुई उसे लेकर लेसनर काफी नाखुश लग रहे थे और उन्होंने सऊदी छोड़ते छोड़ते हुए यह भी कह दीया था कि वह अगली बार जब स्मैकडाउन में होंगे तो वह रोमन रेंस को तबाह कर देंगे।
रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इस हफ्ते WWE Smackdown की शुरुआत की और कहा कि जब तक ब्रॉक लैसनर रिंग में नहीं आएगे, वह वहां से नहीं जाएंगे। रेंस द्वारा शो को हाईजैक करने के बाद लेसनर ने आखिरकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जिस प्रकार लेसनर ने सऊदी छोड़ने से पहले कहा था उन्होंने वह यहा करके दिखाया। ट्राइबल चीफ को ब्रॉक लैसनर ने बहुत बुरी तरह पीटा। रोमन रेंस (Roman Reigns) तो जैसे तैसे करके बच कर निकल गए पर लेसनर यही नही रुके उन्होंने कई WWE अधिकारियों, कैमरामैन और अन्य स्टार्स को भी पकड़ कर धोया।
ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का आतंक समाप्त होने के बाद WWE ऑफिसियल एडम पियर्स (Adam Pears) बाहर आए और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को निलंबित करने का एक अप्रिय अनाउंसमेन्ट किया।
पीयर्स द्वारा ब्रॉक लेसनर के अनिश्चितकालीन निलंबन को निर्धारित करने के बाद, द बीस्ट इनकारनेट ने पीयर्स को दो F5s दे मारा। इसने पियर्स को बेहाल कर दिया और दर्शको ने यहाँ बड़े पैमाने पर पॉप किया, और फिर लेसनर एक बार फिर से वहाँ से चले गए।
ऐसा प्रतीत होता है कि WWE ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की अगले साल तक की अनुपस्थिति को इस निलंबन की कहानी के साथ जोड़ दिया है। क्योकि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि अब लेसनर 2022 में ही मैच लड़ते नजर आएंगे।
कुछ भी हो, पर लेसनर के इस हफ्ते स्मैकडाउन के पहले तीस मिनट मचाये गए आतंक ने शो का शानदार आगाज किया।
- डेव बॉतिस्ता (Dave Bautista) : ड्रग्स स्मगलर से WWE सुपरस्टार बनने की एक संघर्ष भरी यात्रा।
- द वाइपर रेंडी ऑर्टन को रेस्लमेनिया में RKO लगाते हुए देख सकते है फैंस, ऑर्टन की WWE में वापसी को लेकर आई बड़ी खबर।
- पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हुए IPL 2023 से बाहर, ये अनकैप्ड खिलाड़ी लेगा टीम में उनकी जगह।
- ओमोस द्वारा ब्रॉक लेसनर को रिंग से बाहर फेकने के बाद ओमोस को गाली देते हुए नजर आए लेसनर, अगले बार जरूर करेंगे कुछ बड़ा।
- Undertaker के अनुसार ब्रॉक लेसनर नही बल्कि इस रेसलर के हाथो उनकी Wrestlmania स्ट्रीक खत्म होनी चाहिए थी।
1 thought on “WWE ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को अनिश्चितकालीन के लिए निलंबित किया।”